एक दिन में मिले 67 से अधिक केस, 2329 की मौत, लॉकडाउन में छूट मिलते ही शराब की दुकानों पर लगीं लाइनें

देश में कोरोना संक्रमण के पिछले 10 दिनों से एक लाख से कम केस आ रहे हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में मामूली केस बढ़ गए हैं। एक दिन में 2329 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 71 दिनों बाद सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48% है।
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 17, 2021 6:32 AM IST / Updated: Jun 17 2021, 01:07 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर काबू है। पिछले 10 दिनों से लगातार 1 लाख से कम केस आ रहे हैं। हालांकि पिछले दिनों मामूली केस बढ़े हैं। 24 घंटे में 67 हजार से अधिक केस मिले हैं। जबकि 15 जून को यही आंकड़ा 62 हजार था। पिछले 24 घंटे में 2329 की मौत हुई है। 15 जून को यही संख्या 2540 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 71 दिनों बाद सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48% है। कोरोना केस कम होने के बाद कई राज्यों ने लॉकडाउन में छूट देना शुरू की है। पहली तस्वीर केरल की है। यहां आज से लॉकडाउन में ढील दी गई है। इसके बाद शराब की दुकानों पर लाइन लग गई।

रिकवरी रेट बेहतर
देश में अब तक 2.96 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 2.84 करोड़ ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1.03 लाख लोग ठीक हुए। देश में इस समय 8.21 लाख एक्टिव केस हैं। देश में अब तक 3.81 लाख लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

इन राज्यों में सबसे अधिक केस
पिछले 24 घंटे में केरल में 13 हजार से अधिक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु 10 हजार से अधिक केस मिले हैं। कर्नाट में 7 हजार से अधिक, जबकि आंध्र प्रदेश में 6 हजार से अधिक केस मिले हैं। हालांकि मणिपुर मेघालय, मिजोरम, दादर नगर हवेली और दमन दीव में ठीक होने वालों की संख्या नए केस से अधिक रही।

देश में वैक्सीनेशन और टेस्टिंग

COVID19 pic.twitter.com/RCaBtVAK81

 

pic.twitter.com/xeXb6hyKEy

 

Share this article
click me!