एक दिन में मिले 67 से अधिक केस, 2329 की मौत, लॉकडाउन में छूट मिलते ही शराब की दुकानों पर लगीं लाइनें

Published : Jun 17, 2021, 12:02 PM ISTUpdated : Jun 17, 2021, 01:07 PM IST
एक दिन में मिले 67 से अधिक केस, 2329 की मौत, लॉकडाउन में छूट मिलते ही शराब की दुकानों पर लगीं लाइनें

सार

देश में कोरोना संक्रमण के पिछले 10 दिनों से एक लाख से कम केस आ रहे हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में मामूली केस बढ़ गए हैं। एक दिन में 2329 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 71 दिनों बाद सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48% है।  

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर काबू है। पिछले 10 दिनों से लगातार 1 लाख से कम केस आ रहे हैं। हालांकि पिछले दिनों मामूली केस बढ़े हैं। 24 घंटे में 67 हजार से अधिक केस मिले हैं। जबकि 15 जून को यही आंकड़ा 62 हजार था। पिछले 24 घंटे में 2329 की मौत हुई है। 15 जून को यही संख्या 2540 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 71 दिनों बाद सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48% है। कोरोना केस कम होने के बाद कई राज्यों ने लॉकडाउन में छूट देना शुरू की है। पहली तस्वीर केरल की है। यहां आज से लॉकडाउन में ढील दी गई है। इसके बाद शराब की दुकानों पर लाइन लग गई।

रिकवरी रेट बेहतर
देश में अब तक 2.96 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 2.84 करोड़ ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1.03 लाख लोग ठीक हुए। देश में इस समय 8.21 लाख एक्टिव केस हैं। देश में अब तक 3.81 लाख लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

इन राज्यों में सबसे अधिक केस
पिछले 24 घंटे में केरल में 13 हजार से अधिक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु 10 हजार से अधिक केस मिले हैं। कर्नाट में 7 हजार से अधिक, जबकि आंध्र प्रदेश में 6 हजार से अधिक केस मिले हैं। हालांकि मणिपुर मेघालय, मिजोरम, दादर नगर हवेली और दमन दीव में ठीक होने वालों की संख्या नए केस से अधिक रही।

देश में वैक्सीनेशन और टेस्टिंग

  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,31,249 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,52,38,220 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,63,961 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,55,19,251 हुआ। 
  • राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 27.28 करोड़ से अधिक (27,28,31,900) वैक्सीन डोज़ उपलब्ध कराई गई है। 2.18 करोड़ से अधिक (2,18,28,483) वैक्सीन डोज़ अभी भी उनके पास उपलब्ध हैं। 56,70,350 से अधिक डोज़ अगले 3 दिनों के भीतर उन्हें मिल जाएगी।
     

COVID19 pic.twitter.com/RCaBtVAK81

 

pic.twitter.com/xeXb6hyKEy

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LRAShM क्या है? 15 मिनट में 1,500Km! जिसे रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे-DRDO की नई मिसाइल कितनी खतरनाक?
Republic Day Alert: नोएडा-अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मोड में एक्शन