CWC की बैठक में दिल्ली के हालात पर हुई चर्चा, राष्ट्रपति भवन तक करेंगे मार्च कांग्रेस नेता

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बुधवार को यहां एक बैठक हुई जिसमें उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में हुई हिंसा के बाद के हालात पर मुख्य रूप से चर्चा की गई

Asianet News Hindi | Published : Feb 26, 2020 7:33 AM IST / Updated: Feb 26 2020, 01:05 PM IST

नई दिल्ली: कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बुधवार को यहां एक बैठक हुई जिसमें उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में हुई हिंसा के बाद के हालात पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। इस बीच, पार्टी ने आज ही दोपहर बाद 'शांति मार्च' निकालने का फैसला किया है जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेता एके एंटनी, केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता शामिल हुए। सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई है।

Latest Videos

दिल्ली हिंसा पर चर्चा हुई 

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में मुख्य रूप दिल्ली हिंसा पर चर्चा हुई और जल्द ही एक प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता है। दिल्ली में लगातार बढ़ते हुए सामाजिक तनाव को देखते हुए कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता दोपहर बाद पार्टी मुख्यालय, 24 अकबर रोड से गांधी स्मृति, 30 जनवरी मार्ग तक साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए ‘शांति मार्च’ निकालेंगे। इसमें कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया था। प्रदर्शनकारियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया। इन घटनाओं में बुधवार तक कम से कम 20 लोगों की जान चली गई और करीब 200 लोग घायल हो गए।

कांग्रेस नेता राष्ट्रपति भवन तक करेंगे मार्च

कांग्रेस नेता बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात सामान्य करने और शांति की मांग के लिए राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस नेता राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला