Cyclone Biparjoy: 165 km/h की रफ्तार से चल सकती है हवा, केरल और कर्नाटक में बारिश होगी

Published : Jun 09, 2023, 11:31 AM ISTUpdated : Jun 09, 2023, 11:41 AM IST
Cyclone

सार

चक्रवात बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) आज चरम पर पहुंच सकता है। इस दौरान 155-165 km/h की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके चलते केरल और कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

नई दिल्ली। चक्रवात बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) के अगले 36 घंटों में चरम पर पहुंचने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए चक्रवात के और तेज होने की उम्मीद है।

बिपरजॉय बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान है। यह 8 जून को 23.30 बजे पूर्व-मध्य अरब सागर में गोवा के लगभग 840 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और मुंबई के 870 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में दर्ज किया गया था। चक्रवात को लेकर गुजरात के समुद्री किनारों पर रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते केरल, कर्नाटक और आसपास के राज्यों में बारिश हो सकती है।

आज चरम पर पहुंचेगा चक्रवात बिपरजॉय

चक्रवात बिपरजॉय के आज चरम पर पहुंचने की संभावना है। इस दौरान 155-165 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। पहले हवा की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने का संभावना जताई गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे हवा की रफ्तार कम होगी।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया धीरे-धीरे तेज होगा चक्रवाती तूफान

मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट किया, "बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर 8 जून 2023 को 23:30 बजे गोवा के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 840 किमी, मुंबई से 870 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में है। चक्रवात अगले 36 घंटों के दौरान धीरे-धीरे और तीव्र होगा और उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ेगा।"

 

 

इससे पहले एक बुलेटिन में मौसम विभाग ने कहा कि 08 जून को 5:30 बजे चक्रवात बिपरजॉय पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर केंद्रित है। यह गोवा के लगभग 860 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और मुंबई से 910 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित है। हवा और तेज होगा और चक्रवात उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने मछुआरों को अरब सागर में न करने की सलाह दी थी। जो लोग समुद्र में थे उन्हें तट पर लौटने की सलाह दी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?