आज कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल सकता है Cyclone Jawad, पुरी में भारी बारिश की संभावना

चक्रवात जवाद (Cyclone Jawad) आज कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल सकता है। ओडिशा के पुरी के तटीय इलाके से तूफान के टकराने की संभावना है। तूफान के चलते रविवार सुबह से ओडिशा के पुरी में मध्यम वर्षा हो रही है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 5, 2021 3:38 AM IST

नई दिल्ली। चक्रवात जवाद (Cyclone Jawad) आज कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल सकता है। ओडिशा के पुरी के तटीय इलाके से तूफान के टकराने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने कहा कि चक्रवात के रविवार तक गहरे दबाव से दबाव में कमजोर होने की संभावना है। 

तूफान के चलते रविवार सुबह से ओडिशा के पुरी में मध्यम वर्षा हो रही है। यहां तूफान के दोपहर के आसपास पहुंचने की संभावना है तब भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को कहा था कि चक्रवात पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ेगा। चक्रवात के चलते ओडिशा के तटीय इलाके में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। समुद्र में ज्वार की लहरे उठने और 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 

Latest Videos

भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना
अगले 24 घंटों के लिए ओडिशा के लिए मौसम विज्ञान विभाग ने अपने फोरकास्ट में कहा है कि रविवार को मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 5 दिसंबर की सुबह से दोपहर तक ओडिशा तट से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके बाद यह धीरे-धीरे घटेगी।

कमजोर हो रहा है तूफान
एनडीआरएफ (NDRF) के महानिदेशक अतुल करवाल ने कहा है कि चक्रवाती तूफान 'जवाद' का प्रभाव उतना तेज नहीं है, जितना कि इसकी आशंका थी। यह कमजोर हो रहा है। इसका प्रभाव पहले की अपेक्षा कम होगा। बता दें कि तूफान के अधिक खतरे वाले इलाकों में एनडीआरएफ की 46 टीम तैनात कर दी गई हैं। 18 टीमें रिजर्व हैं। 

46 टीम में 19 पश्चिम बंगाल में, ओडिशा में 17, आंध्र प्रदेश में 19 के अलावा तमिलनाडु में सात और अंडमान निकोबार में दो टीम रखी गई हैं। जवाद के कमजोर पड़ने के बाद ओडिशा सरकार ने खतरे वाले स्थानों से लोगों को निकालना कम कर दिया है। शनिवार को 300 गर्भवती महिलाओं सहित केवल 1,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। 

ये भी पढ़ें

Cyclone Jawad: तूफान से निपटने NDRF की 64 टीमों ने संभाला मोर्चा; शुरू हुई तेज बारिश

Indonesia में आया 6 तीव्रता का भूकंप, न मिली नुकसान की जानकारी, सुनामी का खतरा नहीं

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।