'चक्रवात यास' की आहट: बंगाल-ओडिशा में 11 लाख लोगों को पहुंचाया गया सुरक्षित, NDRF ने उतारीं 112 टीमें

Published : May 25, 2021, 06:22 PM IST
'चक्रवात यास' की आहट: बंगाल-ओडिशा में 11 लाख लोगों को पहुंचाया गया सुरक्षित, NDRF ने उतारीं 112 टीमें

सार

चक्रवात यास को देखते हुए सोमवार से गुरुवार तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ भी अलर्ट पर है। इसके अलावा रेस्क्यू टीमों को कहा गया है कि वे सुनिश्चित करें कि ओडिशा और बंगाल में स्थिति देश के बड़े मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट चक्रवात के दौरान चलते रहें। 

कोलकाता. चक्रवात यास (Cyclone Yaas) 26 मई को दोपहर उत्तरी ओडिशा के बालासोर के पास लैंडफॉल करेगा। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि तूफान यास अगले कुछ घंटों में 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल जाएगा।
 
चक्रवात यास को देखते हुए सोमवार से गुरुवार तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ भी अलर्ट पर है। इसके अलावा रेस्क्यू टीमों को कहा गया है कि वे सुनिश्चित करें कि ओडिशा और बंगाल में स्थिति देश के बड़े मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट चक्रवात के दौरान चलते रहें। 

बंगाल से 9 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया
यास कोलकाता के दक्षिण में 411 किमी दूर है। यह उत्तर की ओर 17 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। प बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 9 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और उन्हें राहत शिविरों में भेज दिया गया है। इसके अलावा पालिका, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर 24*7 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। 

 


- एनडीआरएफ ने बंगाल और ओडिशा में अब तक की सबसे ज्यादा टीमों को उतारा है। एनडीआरएफ ने 5 प्रभावित राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुल 112 टीमों को उतारा है। इनमें से 52 टीमें ओडिशा में तैनात हैं। बंगाल में 45 टीमें मैदान में हैं। 

ओडिशा के चार जिलों में रेड अलर्ट
ओडिशा के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद रेड अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रपाड़ा, भद्रक, जगतसिंहपुर और बालासोर में आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अळावा मयुरभंज, जाजपुर, कटक, पुरी में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में अब तक 2 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

- मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य में चक्रवात यास को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

 

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील
उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं से तूफान प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद करने की अपील की है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, साइक्लोन यास बंगाल और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि इन प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद करें। 

अमित शाह ने की प्रभावित राज्यों के सीएम से बात
उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आंध्र, बंगाल, ओडिशा के मुख्यमंत्रियों और अंडमान के एलजी से बात की। इस दौरान उन्होंने यास के खिलाफ तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने इस दौरान लोगों की सुरक्षा, कोविड सेंटर्स और ऑक्सीजन प्लांट की सुरक्षा के लिए तैयारियों का जायजा लिया। 

साथ ही उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने 24x7 कंट्रोल रूम बनाया है। किसी भी सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने राज्यों से कोविड हॉस्पिटल्स, लैब, वैक्सीन कोल्ड चैन और अन्य मेडिकल फैसिलिटी में पावर सप्लाई की व्यवस्था करने के लिए भी कहा है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Israel Visit: आतंकवाद पर पीएम मोदी की खरी-खरी, निर्दोष नागरिकों की हत्या किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं
नेतन्याहू ने मोदी की ड्रेस की तरफ देख क्या कहा? Video में कैद हुआ दिलचस्प वाकया