दिल्ली के शाहदरा इलाके में अवैध रूप से LPG गैस भरते समय सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग में जिंदा जले 4 लोग

Published : Jun 30, 2021, 08:08 AM ISTUpdated : Jun 30, 2021, 08:09 AM IST
दिल्ली के शाहदरा इलाके में अवैध रूप से LPG गैस भरते समय सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग में जिंदा जले 4 लोग

सार

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में मंगलवार रात सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग की घटना में 4 लोग जिंदा जल गए। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जाता है कि दुकान में अवैध तरीके से एलपीजी गैस भरी जा रही थी।

नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली के शाहदरा(तुगलकाबाद एक्सटेंशन) इलाके में मंगलवार रात सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद लगी आग में 4 लोग जिंदा जल गए। घटना फर्श बाजार में हुई। इस हादसे में चारों जनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए शाहदरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अवैध रूप से एलपीजी गैस भरी जा रही थी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सतीश चंद नामक शख्स अपनी दुकान में अवैध तरीके से LPG गैस की रिफिलिंग कर रहा था। इसी दौरान एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज किया है।

आग बुझाने बुलानी पड़ीं 9 दमकलें
आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने 9 दमकलें बुलानी पड़ीं। आग के चलते आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

pic.twitter.com/PifwMHJGqV

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते