पुलिस कस्टडी में दलित को पेशाब पीने पर किया मजबूर, सब-इंस्पेक्टर पर एफआईआर

Published : May 23, 2021, 08:24 AM IST
पुलिस कस्टडी में दलित को पेशाब पीने पर किया मजबूर, सब-इंस्पेक्टर पर एफआईआर

सार

कनार्टक के चिकमंगलूर जिले के गोनीबीडू थाने में बीते 10 मई को पुलिस ने एक दलित व्यक्ति को हिरासत में लिया था।

बेंगलुरू। पुलिस कस्टडी में एक दलित को जबरिया पेशाब पीने को  मजबूर कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने जांच का आदेश दिया है। आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया है।

यह है मामला

कनार्टक के चिकमंगलूर जिले के गोनीबीडू थाने में बीते 10 मई को पुलिस ने एक दलित व्यक्ति को हिरासत में लिया था। आरोप है कि पुलिस हिरासत में दलित को पेशाब पीने को मजबूर किया गया। इसमें थाने के सब-इंस्पेक्टर पर आरोप है। 

क्या हुई कार्रवाई

पीड़ित दलित ने राज्य के डीजीपी को अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। दलित की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक चिकमंगलूर ने पुलिस जांच का आदेश दिया है। सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ उसकी विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

INDIA Bloc Meeting: SIR से लेकर EVM तक, 10 प्वाइंट में जानें बैठक में क्या-क्या हुआ?
Form 6-SIR: चुनाव आयोग ने हटाई अतिरिक्त घोषणा, आखिर क्यों लिया फैसला? नए वोटरों पर क्या होगा असर?