Good News: पिछले 20 दिनों से देश में एक्टिव मामले हुए कम; 3 से 21 मई तक 17.13% से घटकर 11.12% हुआ रेट

कोरोना की दूसरी लहर झेल रहे भारत में अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले 20 दिन से देश में एक्टिव मामलों में कमी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, 3 मई को देश में 17.13% एक्टिव केस थे, अब यह 11.12% रह गए हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 22, 2021 11:14 AM IST / Updated: May 22 2021, 05:30 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना की दूसरी लहर झेल रहे भारत में अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले 20 दिन से देश में एक्टिव मामलों में कमी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, 3 मई को देश में 17.13% एक्टिव केस थे, अब यह 11.12% रह गए हैं। रिकवरी रेट भी 87.76% हो चुकी है। देश में अब तक 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में 7 राज्य ऐसे हैं, जहां 10,000 से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। वहीं, 6 राज्यों में 5,000-10,000 केस आ रहे है। इसके अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, पंजाब और दिल्ली में ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। 

Latest Videos

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

- पिछले 24 घंटों में देश में 2,57,000 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 3,57,630 लोग रिकवर हुए हैं। 78% नए केस 10 राज्यों से मिले हैं। 
- अब सिर्फ 8 राज्यों में 1,00,000 से अधिक एक्टिव केस हैं। 50,000-1,00,000 के बीच एक्टिव केस वाले 8 राज्य हैं। जबकि 20 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां 50,000 से कम एक्टिव केस हैं। 
- 18 राज्य ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी 15% से अधिक है, जिनमें लगभग सभी राज्यों में पॉजिटिविटी रेट में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।
-  5%-15% पजिटिविटी वाले 14 राज्य हैं। 4 राज्यों में 5% से कम पॉजिटिविटी है।
- जहां देश में 13-19 फरवरी तक हफ्ते में 6.96 लाख टेस्ट प्रतिदिन हो रहे थे, अब 19.46 लाख टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट में पिछले 2 हफ्तों से लगातार सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 20,66,285 टेस्ट किए गए। 
- देश के 93 से ज्यादा जिलों में पॉजिटिविटी रेट कम हो रहा। हालांकि, अभी भी 382 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से अधिक है। 
- देश में पॉजिटिविटी रेट 10 मई को 24.83% से घटकर 22 मई को 12.45% आ गया है। 

वैक्सीन की बर्बादी हुई कम
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में वैक्सीन की बर्बादी भी कम हुई है। 1 मार्च से कोविशील्ड वैक्सीन की बर्बादी 8% से घटकर 1% रह गई है। वहीं, इसी दरमियान कोवैक्सीन की बर्बादी 17% से घटकर 4% हो गई है। 

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
LIVE : Presentation Ceremony of "70th National Film Awards"
Haryana Election: Uchana Kalan में Dushyant Chautala की करारी हार, हैरान करने वाली है BJP की जीत
हरियाणा में BJP ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड: फॉर्मूला हिट-60 नए कैंडिडेट्स में 34 जीते
मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, जानें कब तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन