
Defamation case against AAP leader: आम आदमी पार्टी के गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया के खिलाफ डिफेमेशन केस दर्ज किया गया है। गोपाल इटालिया पर आरोप है कि उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल और मंत्री हर्ष संघवी के खिलाफ गलत आरोप लगाए। पुलिस ने शनिवार को सूरत में आप अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दरअसल, इटालिया ने सूरत में आप नेता मनोज सोरथिया पर हुए हमले में बीजेपी अध्यक्ष व मंत्री के गुंडों के शामिल होने का आरोप लगाया था। उमरा थाने के निरीक्षक एएच राजपूत ने कहा कि शहर की अपराध शाखा हमले के मामले की जांच कर रही है।
किसकी शिकायत पर केस दर्ज?
बीजेपी नेता प्रताप छोडवालिया ने पुलिस में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस को की गई शिकायत के अनुसार आप अध्यक्ष ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल व गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने आप नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत के अनुसार, आप अध्यक्ष गोपाल इटालिया के खिलाफ मानहानि, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान, जालसाजी, प्रतिष्ठा को नुकसान पहचाने संबंधी आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
वीडियो में भी लगाए गए हैं आरोप
31 अगस्त को सोरथिया पर हमला होने के बाद इटालिया ने एक वीडियो संदेश पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी। वीडियो संदेश में इटालिया ने कहा कि भाजपा के 100 गुंडों ने सोरथिया पर हमला किया था। इटालिया ने कथित तौर पर कहा कि भाजपा (विधानसभा) चुनाव खत्म होने तक (दिसंबर में) जो चाहे कर सकती है। चुनाव के बाद आप खून की एक-एक बूंद का बदला लेगी। सोरथिया पर हुए हमले के बाद उनको गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। सूरत के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें:
ED ने अभिषेक बनर्जी और उनकी भाभी को भेजा समन, ममता बनर्जी ने भतीजे पर कार्रवाई की जताई थी आशंका
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.