
हरियाणा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को हरियाणा के असंध, सोनीपत और पतौड़ी में जनसभाएं कीं। पतौड़ी से उन्होंने पाकिस्तान को सुधरने की नसीहत दे डाली। राजनाथ सिंह ने कहा, ''राजनीति के इतर मैं पाकिस्तान को सलाह देना चाहता हूं कि उन्हें अपनी दिशा और सोच बदलनी होगी। नहीं तो पहले दो टुकड़े हुए थे, इस बार अनेक टुकड़ों में बंट जाएगा।''
उन्होंने राफेल डील का विरोध करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर एयरस्ट्राइक के वक्त भारत पर राफेल होता तो एयरफोर्स को बालाकोट जाने की जरूरत ना पड़ती। राफेल से भारत में ही रहकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर देते।
शस्त्र पूजा पर सवाल उठाने वालों को राजनाथ का जवाब
राफेल की शस्त्र पूजा को लेकर हो रहे विवाद को लेकर राजनाथ सिंह ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं एक सामान्य परिवार से आता हूं। देश को मिल रहे लड़ाकू विमान की मैंने पूजा की। फूल चढ़ाए उस पर ऊं बनाया। लेकिन कांग्रेस इसे लेकर विरोध कर रही है। यह ऐसा करना गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राफेल का स्वागत करना चाहिए रक्षा मंत्री ने कहा कि राफेल की पूजा के वक्त वहां हर धर्म और संप्रदाय के लोग वहां मौजूद थे।
फ्रांस में की थी राफेल की शस्त्र पूजा
दरअसल, राजनाथ सिंह दशहरा के दिन 8 अक्टूबर को पहला राफेल लेने फ्रांस पहुंचे थे। यहां उन्हें दसॉल्ट ने आधिकारिक तौर पर पहला राफेल सौंपा। इस मौके पर उन्होंने राफेल की शस्त्र पूजा की थी। इसके बाद उन्होंने इससे करीब आधे घंटे की उड़ान भी भरी थी। लेकिन कांग्रेस ने शस्त्र पूजा को तमाशा बताया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.