पाकिस्तान ने रातभर चलाई गोलियां, भारत में किसी को खरोच तक नहीं

Published : Oct 13, 2019, 02:22 PM ISTUpdated : Oct 13, 2019, 02:23 PM IST
पाकिस्तान ने रातभर चलाई गोलियां, भारत में किसी को खरोच तक नहीं

सार

पाकिस्तानी रेंजरों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में जमकर गोलीबारी की। लेकिन रातभर चली इस गोलीबारी में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।


जम्मू. पाकिस्तानी रेंजरों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में जमकर गोलीबारी की। लेकिन रातभर चली इस गोलीबारी में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलियां चलाई।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी हीरानगर सेक्टर के मनियारी-चोरगली में शनिवार रात आठ बज कर 45 मिनट पर शुरू हुई जो रातभर चलती रही।

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल ने इसका माकूल जवाब दिया। सुबह साढ़े पांच बजे तक हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने अथवा कुछ नुकसान की खबर नहीं है।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)  
 

PREV

Recommended Stories

19-दिवसीय संसद शीतकालीन सत्र समाप्त: दिल्ली-NCR की जहरीली हवा पर बहस क्यों नहीं?
Kapil Sibal का संसद पर ऐसा आरोप… सत्ता में हलचल!