रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी, पीठ दर्द के चलते हुए AIIMS में हुए थे भर्ती

Published : Jul 12, 2024, 05:03 PM ISTUpdated : Jul 13, 2024, 11:12 PM IST
Rajnath Singh

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पीठ दर्द (Rajnath Singh Health Update) के बाद AIIMS के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) गुरुवार सुबह पीठ दर्द के चलते नई दिल्ली AIIMS (All India Institute Of Medical Sciences) के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती हुए थे। शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सभी टेस्ट होने और उनके रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर उन्हें छुट्टी देने का फैसला किया।

जन्मदिन मनाने के एक दिन बाद अस्पताल पहुंचे राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह बुधवार को 73 साल के हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम ने एक्स पर लिखा, “वह एक मूल्यवान कैबिनेट सहयोगी हैं। वह एक ऐसे नेता हैं जो अपनी बुद्धिमत्ता के लिए सम्मानित हैं। कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के चलते वह सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं। वह भारत के रक्षा तंत्र को मजबूत करने और हमारे देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सबसे आगे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।” जन्मदिन मनाने के एक दिन बाद गुरुवार को वह अस्पताल पहुंचे।

मोदी सरकार 3.0 में भी रक्षा मंत्री बने रहे राजनाथ सिंह

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में राजनाथ सिंह को उत्तर प्रदेश के लखनऊ सीट से जीत मिली। मोदी सरकार 2.0 में वह रक्षा मंत्री थे। मोदी सरकार 3.0 में रक्षा मंत्रालय उनके पास बना रहा। उन्होंने ABVP (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) के सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। मोदी सरकार 1.0 में वह 2014-2019 तक गृह मंत्री थे।

यह भी पढ़ें- BREAKING: 25 जून को मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस, अमित शाह बोले- इंदिरा गांधी ने घोंटा लोकतंत्र की आत्मा का गला

राजनाथ सिंह ने 1977-1980 और 2001-2003 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया है। वे 1991 से 1992 तक उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। 1999 से 2000 तक केंद्रीय मंत्रिमंडल में भूतल परिवहन मंत्री के रूप में काम किया। वे 2000-2002 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2003 में केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज, TDP MLA ने लगाए ये संगीन आरोप

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया