
नई दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश,सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्मित 43 पुलों को आज को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि 43 पुलों में लद्दाख के भी सात पुल शामिल हैं, जो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं और ये सशस्त्र बलों की सैनिकों और हथियारों के आवागमन में मदद करेंगे।
सीमा सडक संगठन के एक अधिकारी के मुताबिक, 'रक्षा मंत्री सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलों का उद्घाटन एक ऑनलाइन कार्यक्रम में करेंगे। ' सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित इन पुलों का उद्घाटन ऐसे समय किया जा रहा है, जब पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा पर काफी तनाव है। इन पुलों की मदद से लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) और वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैनिकों की तैनाती में सहूलियत होगी और साथ में सीमा पर तैनात सैनिकों की मदद के लिए हथियार और अन्य सामग्री आसानी से पहुंचाई जा सकेगी। इसके अलावा इन पुलों से स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।
इन 7 राज्यों को मिलेंगे नए पुल
इन पुलों में से 10 जम्मू कश्मीर में, दो हिमाचल प्रदेश में, आठ-आठ उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश और चार-चार सिक्किम और पंजाब में स्थित हैं। अधिकारियों ने बताया कि रक्षामंत्री अरुणाचल प्रदेश में तवांग जाने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क पर नेचिफू सुरंग की भी आधारशिला रखेंगे। दूसरी तरफ चीन से तनातनी के बीच सामरिक महत्व की हिमाचल प्रदेश में बनी अटल टनल रोहतांग का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी तीन अक्टूबर को करने जा रहे हैं। इस पुल के बन जाने से भारतीय सेना भारी मशीनरी चीन सीमा तक आसानी से पहुंचा सकती है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.