बॉर्डर पर बनीं 12 सड़कों का उद्घाटन, रक्षामंत्री ने कहा-ये सड़कें सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण

Published : Jun 17, 2021, 02:05 PM IST
बॉर्डर पर बनीं 12 सड़कों का उद्घाटन, रक्षामंत्री ने कहा-ये सड़कें सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण

सार

असम में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन(BRO) द्वारा बनाई गई 12 बॉर्डर रोड का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे। ये सड़कें भारत की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करेंगी।

गुवाहाटी, असम. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को असम राज्य में बॉर्डर पर बनीं 12 सड़कों का उद्घाटन किया। इन सड़कों का निर्माण ने सीमा सड़क संगठन(BRO) ने किया है। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि दो दिन पहले ही गलवान घाटी में हुई घटना को एक साल बीते हैं। हमारे जवानों ने जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए अपनी शहादत दी और भारत की सीमाओं की रक्षा की उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है।

रक्षामंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर का रणनीतिक दृष्टि से बहुत महत्व है, इसका भूगोल बेजोड़ है। ये सड़कें विकास के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं।
 

pic.twitter.com/0SKUBIkuPT

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Watch Video: हैरान करने वाला जुगाड़! फ्यूल की कमी में आदमी ने कार पर कूदकर भरा 8 लीटर एक्स्ट्रा डीजल
केरल विधानसभा चुनाव 2026 की 10 सबसे हॉट सीट, जहां कुछ भी हो सकता है...