भारतीय मर्चेंट नेवी शिप एमवी केम प्लूटो के हमलावरों को समुद्र की गहराई से ढूंढ निकालेंगे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Published : Dec 26, 2023, 04:57 PM IST
 MV Chem Pluto

सार

लाइबेरिया के झंडे वाला एक तेल टैंकर, एमवी केम प्लूटो सऊदी अरब के एक बंदरगाह से रवाना हुआ था और कर्नाटक के मंगलुरु की ओर जा रहा था। मंगलुरू से कुछ दूर पहले उस पर हमला हुआ था।

Defense Minister warned Merchant ship attackers: भारतीय मर्चेंट नेवी शिप पर अरब सागर में हुए हमले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के मर्चेंट शिप पर हमला करने वालों को समुद्र की गहराई से भी ढूंढ निकालेंगे। वह मंगलवार को विशाखापत्तनम में तीसरे आईएनएस इंफाल के कमीशनिंग में मौजूद थे।

राजनाथ सिंह ने कहा: सरकार ने अरब सागर में एमवी केम प्लूटो और लाल सागर में एमवी साईं बाबा पर ड्रोन हमले को बहुत गंभीरता से लिया है। नौसेना ने निगरानी बढ़ा दी है, जिसने भी यह हमला किया है, हम उसे समुद्र तल से भी ढूंढ लेंगे। इसके पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। भारत, संपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र के लिए शुद्ध सुरक्षा प्रदाता है। सरकार, मित्र राष्ट्रों के साथ काम करेगी और क्षेत्र में समुद्री व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

दरअसल, दो दिन पहले भारतीय मर्चेंट नेवी शिप एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन से हमला किया गया था। लाइबेरिया के झंडे वाला एक तेल टैंकर, एमवी केम प्लूटो सऊदी अरब के एक बंदरगाह से रवाना हुआ था और कर्नाटक के मंगलुरु की ओर जा रहा था। मंगलुरू से कुछ दूर पहले उस पर हमला हुआ था। ड्रोन हमले के कारण विमान में आग लग गई।

पेंटागन ने हमले की दी जानकारी

पेंटागन के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि यह हमला ईरान की ओर से दागे गए एकतरफ़ा हमले वाले ड्रोन से हुआ था। यह हमला, भारत के पश्चिमी तट से 400 किमी दूर - यमन में ईरान समर्थित हौथी विद्रोहियों द्वारा किए गए कई हमलों में से एक था। हौथी विद्रोही, इज़राइल-गाजा युद्ध के बीच महत्वपूर्ण लाल सागर शिपिंग लेन को निशाना बना रहे हैं।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम