दिल्ली हादसा: पकड़ा गया मासूमों की मौत का गुनहगार, कई सालों से बिल्डिंग में चल रही थी कोचिंग

Published : Jan 26, 2020, 09:29 PM IST
दिल्ली हादसा: पकड़ा गया मासूमों की मौत का गुनहगार, कई सालों से बिल्डिंग में चल रही थी कोचिंग

सार

दिल्ली के भजनपुरा में शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत ढह जाने के कारण चार स्कूली छात्रों समेत पांच लोगों की मौत होने के मामले में पुलिस ने इमारत के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

नयी दिल्ली. दिल्ली के भजनपुरा में शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत ढह जाने के कारण चार स्कूली छात्रों समेत पांच लोगों की मौत होने के मामले में पुलिस ने इमारत के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शंकर कश्यप पिछले तीन-चार साल से बिल्डिंग में ट्यूशन सेंटर चला रहा था। निर्माणाधीन भवन की दो मंजिलों के ढहने से चार नाबालिग छात्रों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

सालों से चल रहा था कोचिंग सेंटर 
पांचों मृतकों में इमारत के मालिक का भाई उमेश कश्यप भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि इमारत में कोचिंग सेंटर चल रहा था और करीब 30 छात्र पढ़ रहे थे। इमारत की ऊपरी दो मंजिल ढह गयी और मलबे में कई लोग फंस गए। उन्होंने बताया कि इमारत की चौथी मंजिल निर्माणाधीन थी ।

कैसे हुआ था हादसा ?
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक इमारत के चौथे फ्लोर पर काम चल रहा था, जबकि तीसरे फ्लोर पर करीबन 30 बच्चे कोचिंग पढ़ रहे थे। इसी समय छत बच्चों के ऊपर आ गिरी जिसमें 4 बच्चों समेच 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने घायलों की मदद करने का वादा किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Inspirational Story: 6 ऑपरेशन और अटूट हौसला! जानिए कैसे अपने पैरों पर खड़े हुए परसन कुमार?
Tiger Shroff Case: टाइगर पर फायरिंग का आरोपी कौन? मां बोली-तस्वीर में दिख रहा शख्स मेरा बेटा नहीं!