तिवारी ने कहा, केजरीवाल ने जूते उतारकर उसी हाथ से हनुमानजी को माला पहनाई, उन्हें अशुद्ध कर दिया

Published : Feb 08, 2020, 12:47 PM IST
तिवारी ने कहा, केजरीवाल ने जूते उतारकर उसी हाथ से हनुमानजी को माला पहनाई, उन्हें अशुद्ध कर दिया

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हनुमान मंदिर में दर्शन को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, वे पूजा करने गए थे या हनुमानजी को अशुद्ध करने गए थे। 

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हनुमान मंदिर में दर्शन को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, वे पूजा करने गए थे या हनुमानजी को अशुद्ध करने गए थे। 

तिवारी ने कहा, केजरीवाल ने एक हाथ से जूते उतारे और उसी हाथ से माला लेकर हनुमान जी को पहनाई। उन्होंने कहा, ये क्या कर दिया? जब नकली भक्त आते हैं ना तो यही होता है। मैंने पंडित जी को बताया बहुत बार हनुमान जी को धोना पड़ा।

आप ने दिया जवाब
आप सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा के सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, दिल्ली के सीएम को इतनी अछूत भावना से देखती है भाजपा? इससे ज्यादा गिरा हुआ और घटिया बयान नहीं हो सकता। अभी भी आप उस युग में हैं, जहां दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाता। श्री राम भी अब भाजपा को नहीं बचा सकते। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LPG Crisis: गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, बंद होने की कगार पर पहुंचे बेंगलुरू-चेन्नई, गुरुग्राम-मुंबई के रेस्टोरेंट
Hormuz Strait Crisis: 37 भारतीय जहाज फंसे-खतरें में 10,000 करोड़ की संपत्ति और 400 नाविकों की जान!