दिल्ली में अब जेल से चली सरकार, ED की कस्टडी से CM केजरीवाल ने जारी किया पहला ऑर्डर, जानें किस विभाग को लेकर दिया आदेश?

Published : Mar 24, 2024, 09:20 AM ISTUpdated : Mar 24, 2024, 09:26 AM IST
Arvind Kejriwal

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (24 मार्च) को ED की हिरासत से दिल्ली सरकार से जुड़ा पहला आदेश जारी किया।उन्होंने एक नोट के जरिए जल विभाग के लिए आदेश जारी किया।

दिल्ली CM केजरीवाल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (24 मार्च) को ED की हिरासत से दिल्ली सरकार से जुड़ा पहला आदेश जारी किया।उन्होंने एक नोट के जरिए जल विभाग के लिए आदेश जारी किया। ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शिक्षा मंत्री आतिशी आज इस संबंध में सुबह करीब 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। यह आम आदमी पार्टी के नेताओं के इस दावे के बाद आया है कि जेल में बंद उनके सुप्रीमो जेल से ही कार्यालय चलाएंगे।

PTI द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख की गिरफ्तारी के बारे में भगवंत मान से सवाल किया गया कि उत्पाद शुल्क नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आप प्रमुख को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर वह अपनी सरकार कैसे चलाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि यह कहीं नहीं लिखा है कि कोई सरकार जेल से नहीं चल सकती। इसे पहले दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा AAP प्रमुख को सुरक्षा देने से इनकार किए जाने के बाद ED ने शुक्रवार को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था।

अरविंद केजरीवाल की रिमांड 28 मार्च तक बढ़ी

कल दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की रिमांड के संबंध में अपना फैसला सुनाया था। कोर्ट ने ED के हक में फैसला सुनाते हुए अगले 6 दिन यानी 28 मार्च तक के लिए अरविंद केजरीवाल की रिमांड दी है। हालांकि, ED ने कोर्ट ने 10 दिन की रिमांड की मांग की थी। वहीं केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मैं सीएम पद से इस्तीफा नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि अंदर हो या बाहर सरकार वहीं से चलेगी।

ये भी पढ़ें:  PM मोदी से लगातार 2 बार हारने के बाद तीसरी बार कांग्रेस ने दिया लोकसभा का टिकट, जानें कौन है अजय राय जिन्हें वाराणसी से पार्टी ने उतारा मैदान में?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह