'केवल मेरा दिल जानता है...', आखिर किस बात के लिए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को चाहिए नोबेल प्राइज, जानें

Published : Feb 26, 2024, 11:45 AM ISTUpdated : Feb 26, 2024, 11:47 AM IST
KEJRIWAL AAP

सार

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा बीजेपी ने दिल्ली में स्कूलों और अस्पतालों के निर्माण को रोकने की कोशिश की। वे नहीं चाहते कि गरीबों को उनके बच्चों के बराबर शिक्षा मिले।

अरविंद केजरीवाल। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज कल ED वाले मामले को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वो एक बयान को लेकर काफी चर्चा में आ गए है। जी हां, उन्होंने कल यानी रविवार (25 फरवरी) को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केवल मेरा दिल जानता है कि मुझे सरकार चलाने में कितनी मुश्किल हो रही है। उन्हें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकार चलाने के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। उन्होंने ये बात पानी बिल पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। वो संबोधन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा कटाक्ष कर रहे थे।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा बीजेपी ने दिल्ली में स्कूलों और अस्पतालों के निर्माण को रोकने की कोशिश की। वे नहीं चाहते कि गरीबों को उनके बच्चों के बराबर शिक्षा मिले। उन्होंने AAP सरकार को लंबित जल बिलों के One Time Settlement Bill को लागू करने वाले नियम में बाधा डालने के लिए भी केंद्र पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि सरकारी अधिकारी AAP सरकार से आदेश नहीं ले रहे हैं क्योंकि वे केंद्र से डरे हुए हैं।

 

 

सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाए आरोप

सीएम केजरीवाल ने संबोधन में कहा कि दिल्ली जल बोर्ड ने One Time Settlement Bill योजना को पास कर दिया है।अब इस योजना को कैबिनेट में पारित किया जाना है। इस बिल को बीजेपी ने रोकने के लिए LG को कहा है। इसके लिए अलग से अधिकारियों को धमकी दी गई है। वे रो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हमें धमकी दी गई है कि अगर यह योजना कैबिनेट में आई तो सस्पेंड कर दिया जाएगा, जैसे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल में हैं।

ये भी पढ़ें: पुरानी राह पर फिर से चले CM केजरीवाल! ED के समन को 7वीं बार धता साबित कर पेश होने से किया इनकार

PREV

Recommended Stories

पुतिन बोले- किस बेस पर खुद को ग्रेट नेशन बताते हैं G7, इनसे बड़ी इकोनॉमी तो भारत
पुतिन बोले- मोदी प्रेशर में आने वाले नेता नहीं, भारत को बताया दुनिया की उभरती ताकत