
नई दिल्ली. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को ऊपर से हिंसा नहीं रोकने का आदेश दिया गया। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "जो भी हो रहा है उसमें दिल्ली पुलिस का दोष नहीं है। देखों ऊधर मारपीट हो रही है तुम अंदर मत जाना। उसको ऊपर से आदेश है। ऊपर से आदेश आता है कि वहां पर हिंसा हो रही है तो वे जान की बाजी लगाकर उसे रोकते हैं। उन्हें आदेश आता है हिंसा होने दो। होने के बाद उन्हें निकल जाने दो। फिर तुम अंदर जाना।"
केजरीवाल ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने 5 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड। एमसीडी को लेकर भाजपा पर साधा निशाना। बोले, 15 साल के शासन के बाद भी कुछ नहीं किया गया।
"प्राइवेट स्कूल हुए बेहतर"
उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार के स्कूल प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर हैं। नगर निगम के स्कूलों की हालत खराब है।
5 जनवरी को हुई थी हिंसा
बीते 5 जनवरी को जेएनयू कैंपस में हिंसा हुई थी। जिसमें लाठी, डंडे और रॉड से लैस नकाबपोश हमलावरों ने छात्रों और शिक्षकों से मारपीट की थी। इस दौरान जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष समेत 20 से अधिक छात्र घायल हो गए थे। दरअसल, सर्वर रूम को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें बताया जा रहा कि कुछ छात्र बढ़ी हुई फीस का विरोध कर रहे थे। लेकिन कुछ छात्र रजिस्ट्रेशन कर रहे थे। जिसके बाद विरोध कर रहे छात्रों ने रजिस्ट्रेशन में बाधा डालते हुए सर्वर रूम लॉक कर दिया था। जिसके बाद से छात्रों के गुटों में झड़प हुई थी। जिसने शाम होते-होते हिंसा का रूप ले लिया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.