
नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला केस में सीबीआई जांच का सामना कर रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लोगों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं। ट्वीट में हुई एक गलती के चलते वह सोशल मीडिया पर आलोचना के शिकार हो गए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि दारू के नशे में हो क्या?
धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है। देवता धन्वन्तरि को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। उनका अवतरण समुद्र मंथन के समय हुआ था। सिसोदिया ने अपने ट्वीट में देवता धन्वन्तरि को देवी मां बता दिया। उन्होंने ट्वीट किया, "स्वास्थ्य व समृद्धि की देवी मां धन्वंतरि से प्रार्थना करता हूं कि सभी के जीवन में खुशहाली व सुख-शांति बनाये रखे और सभी की मनोकामनाएं पूरी करें। सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।"
सिसोदिया के ट्वीट पर ट्विटर यूजर अरविंद सिंह ने ट्वीट किया, "दिल्ली के शिक्षा मंत्री जी! आप दारू के नशे में हो क्या? आपको इतना भी पता नहीं कि धन्वन्तरि देवी नहीं, देवता हैं जो समुद्र मंथन के समय प्रकट हुए थे। शर्म आनी चाहिए आपको।"
यह भी पढ़ें- गुजरात सरकार का दिवाली गिफ्ट, चाहे रेड लाइट पर नहीं लगाएं ब्रेक या तोड़े कोई और ट्रैफिक नियम, न कटेगा चालान
धनतेरस के दिन होती है भगवान धन्वन्तरि की पूजा
गौरतलब है कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है। इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान उन्होंने धरती पर अवतार लिया था। धन्वंतरि की पूजा करने से व्यक्ति निरोग रहता है। इसके साथ ही उसपर भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इससे सुख, शांति और समृद्दि की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें- Dhanteras 2022: जानें धनतेरस की पूजा विधि, खरीदी के शुभ मुहूर्त व योग, मंत्र-आरती, क्या खरीदें-क्या नहीं?
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.