दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की तबियत फिर से खराब, मैक्स हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

Published : Sep 24, 2020, 11:33 PM IST
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की तबियत फिर से खराब, मैक्स हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

सार

दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत फिर से खराब हो गई है। कोरोना के बीच उन्‍हें डेंगू भी परेशान कर रहा है। डेंगू के कारण उनके ब्लड प्लेटलेट्स में कमी आ रही है। बिगड़ती तबीयत के बीच उन्‍हें लोकनायक अस्‍पताल से मैक्‍स अस्‍पताल, साकेत में  शिफ्ट किया गया है।

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत फिर से खराब हो गई है। कोरोना के बीच उन्‍हें डेंगू भी परेशान कर रहा है। डेंगू के कारण उनके ब्लड प्लेटलेट्स में कमी आ रही है। बिगड़ती तबीयत के बीच उन्‍हें लोकनायक अस्‍पताल से मैक्‍स अस्‍पताल, साकेत में  शिफ्ट किया गया है। यह जानकारी दिल्ली उपमुख्‍यमंत्री के दफ्तर से जारी की गई है। मनीष सिसोदिया को बुखार और ऑक्सीजन लेवल में कमी के कारण बुधवार दोपहर को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पिछले 24 घंटे से तेज बुखार भी था। 

बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बुखार और ऑक्सीजन लेवल में कमी के कारण बुधवार दोपहर को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी दोबारा कोरोना की जांच की गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि डॉक्‍टरों की टीम लगातार उन सेहत पर नजर बनाए हुए है। बुधवार को लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि सिसोदिया को बुखार है। बाकी कोई परेशानी नहीं है। वह फिलहाल ठीक हैं। वहीं गुरुवार को अचानक से उनके ब्लड प्लेटलेट्स में तेजी से कमी आने लगी है।

कोरोना पॉजिटिव होने वाले दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्री 
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 13 सितंबर को बुखार आया था, जिसके चलते वह विधानसभा सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनकी कोरोना जांच हुई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 14 सितंबर की शाम को उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। बता दें कि मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार में ऐसे दूसरे मंत्री हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पॉजिटिव पाए जाने के बाद काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। जैन को प्लाज्मा भी दिया गया था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास