सिसोदिया-जैन की जगह 2 नए मंत्रियों ने ली शपथ: आतिशी मार्लेना-सौरभ भारद्वाज बने मंत्री, जानिए किसको मिला कौन विभाग

Published : Mar 09, 2023, 04:52 PM ISTUpdated : Mar 09, 2023, 06:18 PM IST
Aatishi Marlena

सार

सात में दो मंत्री जेल चले गए थे और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास कोई विभाग नहीं होने की वजह से महज चार मंत्रियों के भरोसे सरकार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

Delhi Government ministers oath ceremony: आम आदमी पार्टी के दो विधायक दिल्ली सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और डॉ.सत्येंद्र जैन का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद आप ने नए मंत्री बनाए हैं। विधायक आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। आतिशी को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली और पर्यटन विभाग का प्रभार मिला है। जबकि सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, शहरी विकास, पेयजल, इंडस्ट्री विभाग का कार्यभार मिला है।

भारत सरकार ने जारी की अधिसूचना...

भारत के गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में उनकी नियुक्ति के लिए उपराज्यपाल को नाम भेजा था। पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.सत्येंद्र जैन के जेल जाने के बाद आप सरकार पर संकट गहरा गया था। सात में दो मंत्री जेल चले गए थे और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास कोई विभाग नहीं होने की वजह से महज चार मंत्रियों के भरोसे सरकार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल, दोनों पूर्व मंत्रियों के पास 25 से अधिक महत्वपूर्ण विभाग थे। सिसोदिया के पास 18 विभाग थे जबकि सत्येंद्र जैन के पास सात विभाग थे। 

आतिशी कालकाजी से हैं विधायक...

आतिशी कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। आतिशी, मनीष सिसोदिया की शिक्षा टीम की प्रमुख सदस्य रही हैं। उसने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था और भाजपा के गौतम गंभीर से हार गई थी।

सौरभ दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष...

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भारद्वाज ने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज भी आप सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री थे।

यह भी पढ़ें: 

नेपाल के नए राष्ट्रपति बनें रामचंद्र, बिद्या देवी भंडारी की लेंगे जगह

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?