HC ने रमजान में निजामुद्दीन मरकज में 50 लोग दिन में 5 बार नमाज पढ़ने की इजाजत दी, 31 मार्च से था बंद

दिल्ली हाईकोर्ट ने रमजान के दौरान निजामुद्दीन मरकज में 50 लोगों को एक साथ नमाज पढ़ने की इजाजत दी है। इतना ही नहीं कोर्ट ने मरकज के फर्स्ट फ्लोर को खोलने की भी अनुमति दे दी है। इस पर दिन में 5 बार नमाज पढ़ी जा सकेगी। गुरुवार को सुनाए अपने फैसले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि धार्मिक गतिविधियों के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

Asianet News Hindi | Published : Apr 15, 2021 12:09 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट ने रमजान के दौरान निजामुद्दीन मरकज में 50 लोगों को एक साथ नमाज पढ़ने की इजाजत दी है। इतना ही नहीं कोर्ट ने मरकज के फर्स्ट फ्लोर को खोलने की भी अनुमति दे दी है। इस पर दिन में 5 बार नमाज पढ़ी जा सकेगी। गुरुवार को सुनाए अपने फैसले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि धार्मिक गतिविधियों के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

दिल्ली हाईकोर्ट ने यह फैसला दिल्ली वक्फ बोर्ड की उस याचिका पर सुनाया, जिसमें रमजान के दौरान मरकज को खोलने की अनुमति मांगी गई थी। बोर्ड ने अर्जी में कहा था कि कुंभ मेला और दूसरे आयोजन चल रहे हैं, ऐसे में रमजान में मरकज को भी खोलने की इजाजत दी जाए। 

सिर्फ फर्स्ट फ्लोर पर नमाज की इजाजत
दिल्ली हाईकोर्ट ने सिर्फ फर्स्ट फ्लोर पर नमाज पढ़ने की इजाजत दी है। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि बोर्ड इसकी इजाजत निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन के SHO से मांग सकता है। 

कोर्ट ने कहा था- ना मिले मरकज खोलने की अनुमति
निजामुद्दीन मरकज पिछले साल 31 मार्च से बंद है। देश में लॉकडाउन और बढ़ते कोरोना के बीच यहां तब्लीगी जमात का बड़ा आयोजन हुआ था। इसके बाद यहां से पूरे देश में कोरोना फैलने का मुद्दा उठा था। वहीं, दिल्ली वक्फ बोर्ड की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा था। वहीं, केंद्र ने मंगलवार को अपने जवाब में कहा था कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए निजामुद्दीन मरकज को खोलने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

दिल्ली में लगा नाइट कर्फ्यू
कोरोना पर काबू पाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली केजरीवाल ने गुरुवार को राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया। कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। राज्य में सिर्फ जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी। जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए ई पास जारी किए जाएंगे।  

दिल्ली में बुधवार को 17,282 केस मिले
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 17,282 लोग संक्रमित मिले। हालांकि, 9,952 लोग ठीक हुए और 104 लोगों की मौत महामारी से हो गई। अब तक दिल्ली में 7.67 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7.05 लाख ठीक हो चुके हैं, 50,736 एक्टिव केस हैं। जबकि 11,540 मरीजों की जान चली गई।

Share this article
click me!