दिल्ली हिट एंड रन Video: चश्मदीद ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई, कैसे कार के पीछे फंसी लड़की घिसटती जा रही थी?

Published : Jan 02, 2023, 07:04 AM ISTUpdated : Jan 02, 2023, 09:28 AM IST
दिल्ली हिट एंड रन Video: चश्मदीद ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई, कैसे कार के पीछे फंसी लड़की घिसटती जा रही थी?

सार

  बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक चौंकाने वाली घटना में नव वर्ष की पूर्व संध्या(31 दिसंबर) पर 20 वर्षीय महिला की स्कूटी को कार से टक्कर मारने के बाद उसके नग्न शरीर को करीब 4 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। 

नई दिल्ली. बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक चौंकाने वाली घटना में नव वर्ष की पूर्व संध्या(31 दिसंबर) पर 20 वर्षीय महिला की स्कूटी को कार से टक्कर मारने के बाद उसके नग्न शरीर को करीब 4 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। बेशक पुलिस ने इस मामले में मारुति बलेनो में सवार 5 लोगों को पकड़ लिया है। लेकिन इस घटना ने दिल्ली को हिलाकर रख दिया है। कुछ लोगों ने मामले से जुड़ीं कुछ बातें मीडिया से शेयर की हैं, जो पुलिस की घोर लापरवाही की ओर इशारा करती हैं। इस बीच, महिला के बिना कपड़ों के शरीर और टूटे पैर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

pic.twitter.com/Di1T2B7o4h


1.दिल्ली पुलिस ने बताया कि कंझावाला में 31 दिसंबर और एक जनवरी की दरमियानी रात को एक्सीडेंट के बाद एक युवती कार में फंस गई और 4 किलोमीटर तक घिसटती चली गई। इस घटना में युवती की मौत हो गई। उसके शरीर से सभी कपड़े फटकर उतर गए थे। युवती की लाश नग्न अवस्था में पाई गई है। लड़की स्कूटी से अपने घर जा रही थी। पांच लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।

2.इस मामले की जानकारी 1 जनवरी तड़के करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली पुलिस के कंझावला(जिला रोहिणी) को कॉल पर मिली थी। एक राहगीर ने पुलिस को कॉल करके बताया था एक ग्रे कलर की बलेनो के पीछे कोई लाश बंधी हुई है। गाड़ी कुतुबगढ़ की तरफ जा रही है। हालांकि पुलिस ने सफाई दी है कि उसने तुरंत आसपास के इलाकों की पुलिस टीम को इस बारे में अलर्ट  किया था।

3. इसके करीब घंटेभर बाद यानी सवा चार बजे पुलिस को एक और कॉल आया था कि सड़क पर(थाना कंझावाला) में किसी लड़की की लाश पड़ी है। कुछ ही दूरी पर एक स्कूटी भी पड़ी थी, जो लड़की की थी।

4. घटना को लेकर एक चश्मदीद दीपक ने मीडिया(आजतक) को बताया कि वे करीब 3.15 बजे दूध की डिलीवरी का इंतजार कर रहे थे। उसी वक्त उन्होंने कार को वहां से गुजरते देखा। उसके पीछे यानी पहियों से जोर-जोर की आवाज आ रही थी। दीपक ने बेगमपुर तक कार का पीछा किया और एक जगह PCR पुलिस वैन को इसकी जानकारी दी, लेकिन उसने कोई रिस्पांस नहीं दिया। वे करीब सुबह 5 बजे तक पुलिस के संपर्क में रहे।

5. इस घटना ने दिल्ली को हिलाकर रख दिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि इस अमानवीय अपराध से उनका सिर शर्म से झुक गया है।

6. हालांकि इस घटना को लेकर अफवाह भी फैलाई गईं। एक वीीडियो फुटेज में यह भी दावा किया गया था कि पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस ने इसे एक दुर्घटना बताया।

7. दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने भी मामले में पुलिस को नोटिस जारी किया है। पुलिस के अनुसार कंझावला थाने (रोहिणी जिला) में तड़के 3 बजकर 24 मिनट पर सूचना मिली कि कुतुबगढ़ इलाके की ओर जा रही एक कार से एक शव बंधा हुआ है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया है।

8.डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस (DCP-आउटर) हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता का पैर कार के एक पहिये में फंस गया और उसे करीब चार किलोमीटर तक घसीटा गया। इस मामले में दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

9.दीपक ड्राइवर है। अमित उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड का काम करता है। कृष्ण कनॉट प्लेस में काम करता है। मिथुन नरैना में हेयर ड्रेसर का काम करता है और मित्तल सुल्तानपुरी में फूड डीलर का काम करता है।

10. हालांकि पुलिस का तर्क है कि आरोपियों को नहीं पता था कि पीड़िता उनकी कार के पीछे फंसी हुई है। बाद में जब उन्हें इस बात का पता चला तो वे डर गए। इसके बाद शव को फेंककर भाग गए।

11.पुलिस ने कहा कि कार ड्राइवर के ब्लड सैम्पल जांच के लिए संरक्षित कर लिए गए हैं कि वह शराब के नशे में था या नहीं। पीड़िता शादी व अन्य कार्यों में पार्ट टाइम काम करती थी। जब यह घटना हुई, तब वह ऐसे ही एक समारोह से घर लौट रही थी।

12. दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस संबंध में दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है। उन्होंने tweet किया-"एक लड़की को नशे में धुत एक कार कई किलोमीटर तक घसीटती चली गई। उसका शव सड़क पर बिना कपड़ों के मिला। यह बहुत ही डरावनी घटना है। मैं दिल्ली पुलिस को पैनल के सामने पेश होने के लिए समन जारी कर रहा हूं। सुरक्षा क्या थी। नए साल के अवसर पर व्यवस्था?”

यह भी पढ़ें
राजौरी में कश्मीरी पंडितों की बस्ती पर आतंकी हमले से घाटी में आक्रोश, राजनीतिक दलों ने भी निंदा की
न्यू ईयर की नाइट आखिर ऐसा क्या हुआ कि इंजीनियर लड़की 9वीं मंजिल से कूद गई, लैपटॉप में लिख गई मौत की वजह

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास