
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के 7 लोकसभा सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ गए हैं। भाजपा ने सभी सातों सीटों को जीत लिया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुआ गठबंधन चुनावी नतीजे लाने में कामयाब नहीं हुआ।
दिल्ली में छठे चरण में चुनाव हुए। मतदान 25 मई को हुआ था। यहां भाजपा के सामने 2019 के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती थी। 2019 में सभी सात सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। इस बार भाजपा का मुकाबला आप और कांग्रेस के गठबंधन से हुआ।
चुनाव लड़ने वाले प्रमुख चेहरों की बात करें तो नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज, उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला केस में जेल में बंद हैं। आप की कोशिश लोगों की सहानुभूति पाने की है। दूसरी ओर भाजपा ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रहेगी।
दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024: देखें सभी 7 सीटों के रिजल्ट
| नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
| 1 | चांदनी चौक लोकसभा रिजल्ट | प्रवीण खंडेलवाल | भाजपा |
| 2 | उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा रिजल्ट | मनोज तिवारी | भाजपा |
| 3 | पूर्व दिल्ली लोकसभा रिजल्ट | हर्ष मल्होत्रा | भाजपा |
| 4 | नई दिल्ली लोकसभा रिजल्ट | बांसुरी स्वराज | भाजपा |
| 5 | उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा रिजल्ट | योगेन्द्र चंदोलिया | भाजपा |
| 6 | पश्चिम दिल्ली लोकसभा रिजल्ट | कमलजीत सेहरावत | भाजपा |
| 7 | दक्षिण दिल्ली लोकसभा रिजल्ट | रामवीर सिंह बिधूड़ी | भाजपा |
दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच था गठबंधन
दिल्ली में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा का सामना आप-कांग्रेस के गठबंधन से हुआ है। एग्जिट पोल के अनुसार आप और कांग्रेस का गठबंधन भी भाजपा को दिल्ली में नुकसान नहीं पहुंचा पाया।
दिल्ली में भाजपा ने काट दिए थे छह सांसदों के टिकट
दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चुनने में भाजपा ने बड़े फैसले लिए। पार्टी ने यहां 6 सांसदों के टिकट काट दिए थे। सिर्फ मनोज तिवारी को फिर से उम्मीदवार बनाया गया। भाजपा ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया था।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results LIVE
उत्तर पूर्व दिल्ली के लिए मनोज तिवारी, दक्षिण दिल्ली के लिए रामवीर सिंह बिधूड़ी, पश्चिमी दिल्ली के लिए कमलजीत सहरावत और चांदनी चौक के लिए प्रवीण खंडेलवाल भाजपा उम्मीदवार थे। हर्ष मल्होत्रा और योगेन्द्र चंदोलिया को क्रमशः पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.