Delhi Airport: कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने आरोप लगाया है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया। उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनियन में लेक्चर देना था। महुआ मोइत्रा ने कार्रवाई की वैधता और इसके आधार पर सवाल उठाए हैं।

नई दिल्ली: 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कुछ और है। इस बार दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने का मामला सामने आया है। पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने आरोप लगाया है कि उन्हें लंदन जाने से रोक दिया गया। दास को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देना था। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, उन्हें किस आधार पर रोका गया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी सवाल उठाए हैं।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Delhi Airport News: सौरव दास ने मोदी सरकार पर लगाए आरोप

  • सौरव दास ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया।
  • उन्होंने लिखा, "इस कायर मोदी सरकार ने मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया है, जहां मुझे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देना था।"
  • दास ने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने से रोका।
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…

Oxford University Lecture: CJP ने भी उठाए सवाल

  • CJP का दावा है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने सौरव दास को ऑक्सफोर्ड यूनियन में संबोधन के लिए आमंत्रित किया था।
  • पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार पढ़े-लिखे लोगों की आवाज से डरती है और इसी वजह से दास को विदेश जाने से रोका गया।
  • पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई और कहा कि निमंत्रण मिलने के बावजूद दास कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा ने पूछी कार्रवाई की वजह

CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने नीरव मोदी का जिक्र करते हुए तंज कसा कि भगोड़े कारोबारी को देश से भागने दिया गया, लेकिन सौरव दास को विदेश जाने से रोक दिया गया।

  • तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इस मामले पर सवाल उठाए।
  • उन्होंने पूछा कि सौरव दास को विदेश जाने से रोकना कितना कानूनी है और यह कार्रवाई किस आधार पर की गई?
  • फिलहाल, सौरव दास को रोके जाने के पीछे की आधिकारिक वजह और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।