Pune Girlfriend Murder: पुणे के हिंजवडी में विप्रो की महिला इंजीनियर कोमल दहाले की इन्फोसिस कर्मी प्रेमी शुभम कलबांडे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। अफेयर के शक में हुए झगड़े के बाद आरोपी रातभर शव के पास बैठा रहा और सुबह पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Maharashtra Crime News: पुणे के हिंजवडी इलाके से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने आईटी सेक्टर को हिला कर रख दिया है। तीन साल से साथ रह रहे और शादी का मन बना चुके दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के बीच का झगड़ा जानलेवा साबित हुआ। आरोप है कि शुभम ज्ञानेश्वर कलबांडे ने अपनी पार्टनर कोमल दहाले को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। हैरानी की बात यह है कि वारदात के बाद आरोपी पूरी रात शव के पास बैठा रहा और सुबह खुद पुलिस को फोन किया।

Pune Murder Case: तीन साल से रिलेशनशिप में थे दोनों

  • मृतका की पहचान 27 वर्षीय कोमल दहाले के रूप में हुई है। आरोपी का नाम शुभम ज्ञानेश्वर कलबांडे है।
  • दोनों पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
  • कोमल मूल रूप से महाराष्ट्र के वर्धा की रहने वाली थीं और विप्रो (Wipro) में काम करती थीं।
  • वहीं, बुलढाणा निवासी शुभम इन्फोसिस (Infosys) में कार्यरत है।
  • दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। उनके परिवारों को भी इस रिश्ते की जानकारी थी और वे शादी के लिए सहमत थे।

Pune Girlfriend Murder: अफेयर के शक में हुआ विवाद

  • बताया जा रहा है कि कोमल को शक था कि शुभम का किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है।
  • इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी और झगड़े होते थे।
  • रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे हिंजवडी स्थित कोमल के पेइंग गेस्ट (PG) आवास पर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ।
  • आरोप है कि गुस्से में शुभम ने अपनी पार्टनर के सिर और गर्दन पर इतने लात-घूंसे मारे किे उसकी जान चली गई।
Scroll to load tweet…

Pune Crime: रातभर शव के पास बैठा रहा आरोपी

  • घटना के बाद शुभम न तो मौके से भागा और न ही उसने पुलिस को तुरंत सूचना दी, बल्कि पूरी रात कोमल के शव के पास बैठा रहा।
  • सुबह उसने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
  • पुलिस मौके पर पहुंची और कोमल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
  • हिंजवडी पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।