पॉलिटिक्स चमकाने पहले नाले में कूदा, फिर दूध से नहाया AAP का नेता, सोशल मीडिया ने बताया विलेन

Published : Mar 23, 2022, 10:37 AM ISTUpdated : Mar 23, 2022, 10:40 AM IST
पॉलिटिक्स चमकाने पहले नाले में कूदा, फिर दूध से नहाया AAP का नेता, सोशल मीडिया ने बताया विलेन

सार

गौर से देखिए AAP के ये लीडर क्या पॉलिटिकल ड्रामा(political drama) कर रहे हैं। ये हैं आप के पार्षद हसीब उल हसन(Haseeb Ul Hasan)। ये शास्त्री नगर पार्क इलाके के दौरे पर निकले थे। वहां नाले से उठती बदबू को देखकर इन्हें राजनीति चमकाने का आइडिया आया। ये पहले स्वच्छता का संदेश देने का ड्रामा करने नाले में उतर आए। फिर लौटकर फिल्म नायक के अनिल कपूर की तर्ज पर दूध से नहाए। अब सोशल मीडिया पर उनकी फजीहत हो रही है।

नई दिल्ली. नगर निगम चुनाव में राजनीतिक विवाद(political row over municipal elections: दिल्ली में राजनीतिक ड्रामा) जोर पकड़ रहे हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी(AAP) के इस पार्षद ने नाले की सफाई के बाद दूध से नहाकर अपनी फजीहत करा ली। गौर से देखिए AAP के ये लीडर क्या पॉलिटिकल ड्रामा कर रहे हैं। ये हैं आप के पार्षद हसीब उल हसन(Haseeb Ul Hasan)। ये शास्त्री नगर पार्क इलाके के दौरे पर निकले थे। वहां नाले से उठती बदबू को देखकर इन्हें राजनीति चमकाने का आइडिया आया। ये पहले स्वच्छता का संदेश देने का ड्रामा करने नाले में उतर आए। फिर लौटकर फिल्म नायक के अनिल कपूर की तर्ज पर दूध से नहाए। अब सोशल मीडिया पर उनकी फजीहत हो रही है।pic.twitter.com/zIowmuGNda

और पार्षद ने लगा दी नाले में छलांग
पूर्वी दिल्ली के AAP पार्षद हसीब-उल-हसन ने देखा कि शास्त्री पार्क के पास बहने वाला नाला लंबे समय से साफ नहीं हुआ है। उसकी बदबू से लोग परेशान हैं। पार्षद ने लोगों के इमोशन के जरिये अपनी राजनीति चमकाने के लिए नाले में छलांग लगा दी। वे नाले की सफाई करने लगे। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। बाद में जब नेताजी बाहर निकले, तो बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म नायक के हीरो अनिल कपूर की तर्ज पर दूध से नहाए। यह मामला जैसे ही मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने नेताजी की फजीहत कर दी।

pic.twitter.com/COU0F09pDD

आप पार्षद ने दी सफाई
पार्षद हसन ने अपनी सफाई में कहा कि नाला ओवरफ्लो हो रहा है और अधिकारियों से बार-बार शिकायत की, लेकिन भाजपा पार्षद और स्थानीय विधायक ने मदद नहीं की। इसलिए उन्होंने नाले को खुद साफ करना उचित समझा। यहां से अनिल कुमार बाजपेयी विधायक हैं, जो भाजपा से हैं।

यह भी पढ़ें-West Bengal Violence : राज्यपाल धनखड़ ने ममता सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, सरकार पर लगाए ये आरोप

सोशल मीडिया पर पार्षद की निंदा
एक यूजर संजू ने tweet करके लिखा-Villain v/s heros shame on @AAPDelhi। आप पार्टी के पार्षद हसीब-उल-हसन ने अपने स्टंट और सस्ते प्रचार के लिए दूध बर्बाद किया। यह शर्मनाक है। दूसरी तरफ मैं नायकों की कुछ तस्वीरें साझा करता हूं। इसके साथ यूजर ने कुछ बच्चों की तस्वीरें शेयर कीं, जो दूध पी रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा-यूपी वाले दरी बिछाते हैं, दिल्ली वाले नाला साफ करेंगे, बढ़िया है!

यह भी पढ़ें-Delhi Riots : नफरत भरे भाषण देने के मामले में सोनिया, राहुल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को HC का नोटिस

कई यूजर ने इसे नौटंकी बताया। एक ने लिखा-अच्छा ड्रामा है। एक यूजर ने तंज मारा-मर ही न जाना।

एक यूजर ने आप की सरकार पर तंज कसा-उसे कीचड़ में कूदने की जरूरत क्यों है? वह काम करने के लिए बस एक सफाई दस्ते की व्यवस्था कर सकता था। ऐसे कितने कीचड़ से ग्रसित नालों को वह खुद साफ करने जा रहा है?

यह भी पढ़ें-JNU की पहली महिला वीसी का इंटरव्यू : मुझ पर वही लोग आरोप लगा रहे, जो किसी महिला को ऊपर उठता नहीं देख सकते

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video