दिल्ली नगर निगम स्कूल में गैस लीक से 28 बच्चे बीमार, RML में कई बच्चों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ा, रातभर डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे 5 बच्चे

Published : Aug 12, 2023, 12:52 AM ISTUpdated : Aug 12, 2023, 12:54 AM IST
rml hospital

सार

एमसीडी ने एक बयान में कहा कि 19 छात्रों को आरएमएल अस्पताल और नौ को आचार्य भिक्षुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में गैस लीक के बाद एक स्कूल के कम से कम 28 बच्चे अचानक से बीमार पड़ गए। दिल्ली नगर निगम के इस स्कूल के बीमार सभी 28 बच्चो को आरएलएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो बच्चियों सहित अन्य छात्रों को आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। राम मनोहर लोहिया अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बच्चों की हालत ठीक है। संदिग्ध गैस लीक की वजह से बच्चों को विषाक्त धुंए से परेशानी हुई। दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने बताया कि बच्चों की स्थिति बेहतर है।

अस्पताल में बीमार छात्रों से मुलाकात करने वाले आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि बताया जा रहा है कि पास में रेलवे ट्रैक से गुजर रही एक ट्रेन से गैस लीक हुई। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक बयान में कहा कि गैस रिसाव पास के रेलवे ट्रैक पर हुआ। हालांकि, रेलवे ने कहा कि उन्हें किसी भी स्टेशन से गैस रिसाव की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। उनके वैगन कभी भी किसी जहरीली गैस का परिवहन नहीं करते हैं जो स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

19 को आरएमएल और 9 को दूसरे अस्पताल में कराया भर्ती

एमसीडी ने एक बयान में कहा कि 19 छात्रों को आरएमएल अस्पताल और नौ को आचार्य भिक्षुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आचार्य भिक्षुक अस्पताल में भर्ती सभी नौ छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद बिल्कुल बेहतर होने पर छुट्टी दे दी गई। आरएमएल में भर्ती छात्र अभी डॉक्टर्स की निगरानी में थे। हालांकि, इनमें से अधिकतर छात्रों को भी छुट्टी दे दी गई है। आरएमएल में भर्ती 19 छात्रों में से 15 सुबह 11.28 बजे तक आ गए। दोपहर तीन बजे के बाद चार और आये। 19 में से 14 को छुट्टी देर शाम तक दे दी गई जबकि पांच डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। छात्रों की देखभाल के लिए एक शिक्षक रात भर अस्पताल में रहेगा।

कुछ अभिभावकों ने सूचना नहीं देने का लगाया आरोप

प्रभावित बच्चों के कुछ अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल अधिकारियों ने उन्हें घटना के बारे में सूचित नहीं किया। बीमार हुए बच्चों ने कहा कि दुर्गंध के कारण उन्हें पेट में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

पुलिस ने कहा कि इंद्रपुरी के निगम प्रतिभा विद्यालय में कुछ छात्रों के बीमार पड़ने और उल्टी होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर यह पता चला कि कुछ कक्षाओं में दुर्गंध भर गई, जिससे बच्चे बीमार महसूस करने लगे। एहतियात के तौर पर स्कूल खाली कराया गया है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्गंध आई कहां से इसका पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि आगे ट्रैक है और किसी ट्रेन से यह दुर्गंध आई या गैस लीक होने से ऐसा हुआ। हालांकि, अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं।

यह भी पढ़ें:

बेंगलुरू महानगर पालिका में भीषण आग: चीफ इंजीनियर व कई इंजीनियर्स सहित 9 से अधिक कर्मचारी झुलसे

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह