SHOCKING: गर्लफ्रेंड की डेडबॉडी को आरी से 35 टुकड़ों में काटा, कटे पार्ट को रखने खरीदा नया फ्रिज और फिर...

दिल्ली में 6 महीने पहले हुई एक लड़की की बर्बर हत्या का सनसनीखेज खुलासा हाल ही में दिल्ली पुलिस ने किया है। इस मर्डर की कहानी जानकर न सिर्फ आम लोग बल्कि पुलिस भी शॉक्ड है। कातिल ने न सिर्फ बड़ी ही बेरहमी से लड़की का कत्ल किया, बल्कि उसकी लाश के 35 से ज्यादा टुकड़े कर उसे जंगल में ठिकाने लगाया। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 14, 2022 9:40 AM IST / Updated: Nov 14 2022, 03:34 PM IST

Delhi Murder Case: दिल्ली में 6 महीने पहले हुई एक लड़की की बर्बर हत्या का सनसनीखेज खुलासा हाल ही में दिल्ली पुलिस ने किया है। इस मर्डर की कहानी जानकर न सिर्फ आम लोग बल्कि पुलिस भी शॉक्ड है। दरअसल, महाराष्ट्र के पालघर जिले के रहने वाले 59 साल के विकास मदान वाकर की बेटी श्रद्धा मुंबई की एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। यहीं उसकी मुलाकात आफताब अमीन पूनावाला नाम के एक लड़के से हुई, जिसने बड़ी ही बेरहमी से न सिर्फ श्रद्धा का कत्ल किया, बल्कि उसकी लाश के 35 से ज्यादा टुकड़े कर जंगल में फेंक दिया। 

ऐसे एक-दूजे के करीब आए थे श्रद्धा-आफताब : 
मुंबई के मलाड इलाके में एक कॉल सेंटर में काम करने के दौरान ही श्रद्धा और आफताब एक-दूसरे के करीब आए। पता ही नहीं चला कि इनकी दोस्ती कब धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने साथ में पूरी जिंदगी बिताने का फैसला किया। हालांकि, इनके घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे और वो नहीं चाहते थे कि दोनों एक हों। ऐसे में श्रद्धा और आफताब ने मुंबई छोड़कर दिल्ली में रहने का फैसला किया। 

Latest Videos

श्रद्धा करने लगी शादी की जिद तो आफताब ने उठाया ये कदम : 
श्रद्धा अपने प्रेमी आफताब से आए दिन शादी की जिद करने लगी, लेकिन वो हमेशा ही उसकी बात को टाल जाता था। इसी बात को लेकर दोनों के आए दिन झगड़े होने लगे थे। फिर अचानक एक दिन श्रद्धा कहीं गायब हो गई। लेकिन 6 महीने बाद जब उसका पता चला तो जो कहानी सामने आई उसे सुनकर हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

नहीं मिली बेटी की खबर तो पिता ने दर्ज कराई शिकायत : 
दरअसल, श्रद्धा जब अपने प्रेमी आफताब के साथ मुंबई छोड़कर दिल्ली चली आई तो उसकी फैमिली सोशल मीडिया के जरिए उसके टच में थी। हालांकि, जब श्रद्धा की ओर से अपडेट आना बंद हो गया तो उसके घरवाले दिल्ली पहुंचे और बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दर्ज शिकायत में श्रद्धा के पिता ने बताया कि आफताब उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर मुंबई से दिल्ली भगा लाया। वो दोनों दिल्ली के छतरपुर इलाके में रहते थे।

सर्विलांस की मदद से पकड़ाया कातिल : 
शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने आफताब की तलाश में तहकीकात शुरू की। आफताब का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया और उसकी लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि श्रद्धा उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने 18 मई को उसकी हत्या कर दी और शव को कई टुकड़ों में काट कर जंगल में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। 

लाश को टुकड़ों में काट यूं लगाया ठिकाने : 
पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल किया और जो कहानी बताई वो बेहद चौंकाने वाली है। आफताब ने बताया कि उसने ही अपनी 26 साल की गर्लफ्रेंड श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की। मर्डर के बाद उसने आरी से श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए। इसके बाद वो 300 लीटर का एक बड़ा फ्रिज खरीदकर ले आया और 18 दिनों तक शव के टुकड़े उसमें रखे। बाद में एक-एक टुकड़ा बाहर ले जाकर फेंकता रहा। वो रोज रात को 2 बजे घर से निकलता था और डेड बॉडी के टुकड़े जंगल में फेंक देता था। उसने 16 दिन तक लाश के टुकड़ों को इसी तरह ठिकाने लगाया। 

ये भी देखें : 

जिस दामाद के मर्डर को लेकर पूरा ससुराल था जेल में, वो 6 साल बाद मिला जिंदा; सच्चाई जान हर कोई हैरान

Share this article
click me!

Latest Videos

Congress LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के चरखी दादरी में जनता को संबोधित किया
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के नूंह में जनता को संबोधन।
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict