दिल्ली में PFI और ISIS ने कराई हिंसा? पुलिस ने दानिश को किया अरेस्ट, मां बोली- बेटे ने की समाज सेवा

Published : Mar 09, 2020, 01:45 PM ISTUpdated : Mar 09, 2020, 02:18 PM IST
दिल्ली में PFI और ISIS ने कराई हिंसा? पुलिस ने दानिश को किया अरेस्ट, मां बोली- बेटे ने की समाज सेवा

सार

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दानिश को गिरफ्तार किया है। जिसका पीएफआई कनेक्शन सामने आया है। दिल्ली पुलिस गिरफ्तार शख्स से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा कि दिल्ली हिंसा के दौरान इसी शख्स ने फंडिंग समेत अन्य व्यवस्थाएं की थी।

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्धों को रविवार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब सोमवार को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक और शख्स दानिश को गिरफ्तार किया है। जो पीएफआई का सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार शख्स से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा कि दिल्ली हिंसा के दौरान इसी शख्स ने फंडिंग समेत अन्य व्यवस्थाएं की थी। 

बेटे को फंसा रही पुलिसः मां 

दिल्ली पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद दानिश की मां ने बेटे का बचाव करते हुए कहा, उसने ऐसा कुछ नहीं किया। उसने सिर्फ समाज के लिए काम किया है, पुलिस उसे फंसा रही है।

पति-पत्नी के पास से मिले पांच सोशल अकाउंट 

इससे पहले रविवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने रविवार की शाम दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था। जिनका आईएसआईएस कनेक्शन सामने आया था। फिलहाल दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान दोनों संदिग्धों के सोशल मीडिया पर पांच अकाउंट भी पाए है। 

स्पेशल जांच टीम ने बताया कि दोनों संदिग्ध संशोधित नागरिकता कानून को लेकर लोगों को बरगलाने का काम करते थे। जांच टीम ने दोनों के पास से कई संदिग्ध सामान भी बरामद किया है। 

ओखला इलाके से लिया गया था हिरासत में 

स्पेशल सेल की टीम ने दोनों को दिल्ली के ओखला इलाके से हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान सामने आया कि हिरासत में लिए गए दोनों शख्स पति-पत्नी हैं।' पुलिस ने बताया कि पति का नाम जहानजेब सामी और पत्नी का नाम हिन्दा बशीर बेग है। दोनों के पास से संवेदनशील सामग्रियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों संदिग्ध पति-पत्नी दिल्ली में आत्मघाती हमले की फिराक में थे।

दोनों के ISIS से जुड़े हैं तार 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोनों पति-पत्नी इंडियन मुस्लिम यूनाइट नाम से एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी चला रहे थे, जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को एंटी CAA, NRC प्रदर्शन से जोड़ना था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ISIS से जुड़े हैं। दोनों पिछले साल अगस्त महीने से दिल्ली में रह रहे थे। इनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक, पति दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है।ISKP इस्लामिक स्टेट का पार्ट है। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों की एंटी सीएए प्रोटेस्ट करवाने में बड़ी भूमिका है। दोनों जामिया नगर के ओखला विहार में रह रहे थे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग