योगी की राह पर दिल्ली पुलिस, अब प्रदर्शनकारियों से संपत्तियों के नुकसान का हर्जाना वसूलेगी

नागरिकता संसोधन बिल को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं। दिसंबर में दिल्ली के जामिया और सीलमपुर में हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे।

Prabhanjan bhadauriya | Published : Jan 1, 2020 10:36 AM IST

नई दिल्ली. नागरिकता संसोधन बिल को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं। दिसंबर में दिल्ली के जामिया और सीलमपुर में हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे। इस दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा था। अब यूपी की तर्ज पर दिल्ली पुलिस भी संपत्तियों के नुकसान का हर्जाना वसूलने की तैयारी में है। 
दिल्ली पुलिस ने इसके लिए हाईकोर्ट में एक अर्जी दायर की है। इसमें पुलिस ने क्लेम कमिश्नर नियुक्त करने की मांग की, जिससे सार्वजनिक संपत्तियों के नुकसान का अंदाजा लगाया जा सके। साथ ही पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का भी हवाला दिया, जिसमें सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों से भारपाई की बात कही गई।

15 और 16 दिसंबर को हुई थी हिंसा
दिल्ली में नागरिकता कानून का लगातार विरोध हो रहा है। लेकिन 15 दिसंबर को दिल्ली के जामिया इलाके में हिंसक प्रदर्शन की घटनाएं सामने आई थीं। यहां प्रदर्शनकारियों ने बस में आग लगा दी थीं। इसके बाद जामिया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी। इसके 1 दिन बाद दिल्ली के सीलमपुर इलाके में भी हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बसों पर पथराव किया था। पुलिस पर भी पत्थरबाजी की थी।

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts