दिल्ली हिंसा: क्राइम ब्रांच की SIT गठित, ताहिर हुसैन के खिलाफ दयालपुर थाने में मामला दर्ज

Published : Feb 27, 2020, 06:52 PM ISTUpdated : Feb 27, 2020, 08:45 PM IST
दिल्ली हिंसा: क्राइम ब्रांच की SIT गठित, ताहिर हुसैन के खिलाफ दयालपुर थाने में मामला दर्ज

सार

दिल्ली में फैली हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के तहत एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। हिंसा के दौरान सभी एफआईआर को एसआईटी के हवाले कर दिया गया है। 

नई दिल्ली. दिल्ली में फैली हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के तहत एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। हिंसा के दौरान सभी एफआईआर को एसआईटी के हवाले कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के खजूरी खास इलाके में आप पार्षद ताहिर हुसैन की एक फैक्ट्री को सील कर दिया। बता दें कि ताहिर हुसैन पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप लगा है। यह आरोप अंकित शर्मा के परिवार ने लगाया है। इस मामले में ताहिर के खिलाफ दयालपुर थाने में हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का केस दर्ज

SIT में कौन-कौन?

दिल्ली हिंसा की जांच के लिए दो एसआईटी का गठन किया गया है। एक का नेतृत्व डिप्टी पुलिस कमिश्नर जॉय टिर्की करेंगे और दूसरी टीम का नेतृत्व डीसीपी राजेश देव करेंगे। पुलिस ने अब तक 48 FIR दर्ज किया है। दोनों टीमों की SIT में सहायक पुलिस आयुक्त रैंक के चार अधिकारी भी होंगे और जांच की निगरानी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बीके सिंह करेंगे।

दिल्ली हिंसा: एक नजर में

 

कौन थे अंकित शर्मा?

दिल्ली हिंसा के दौरान अंकित की हत्या कर उनका शव एक नाले में फेंक दिया गया था। अंकित शर्मा ने साल 2017 में आईबी ज्वॉइन की थी। अंकित के पिता का नाम रविंदर शर्मा है जो आईबी में ही हेड कांस्टेबल हैं। 

अंकित की शादी की तैयारी की जा रही थी

अंकित के पिता रविंदर शर्मा ने बताया कि उनके बेटे की शादी नहीं हुई थी। अंकित का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाला है। अभी उनका परिवार दिल्ली के खजूरी में रहता है। अंकित की मां हाउस वाइफ हैं। अंकित शर्मा ने बारवीं तक की पढ़ाई खजूरी में ही की थी। 

कौन है ताहिर हुसैन?

ताहिर हुसैन दिल्ली की राजनीति का चर्चित चेहरा नहीं हैं। हालांकि पूर्वोत्तर दिल्ली में शाहदरा, नेहरू नगर, चांदबाग के इलाके में ताहिर की अच्छी पकड़ है। 2017 में निर्वाचन क्षेत्र से आप के टिकट पर पार्षद बने। पेशे से बिजनसमैन मोहम्मद ताहिर हुसैन ने लगभग 18 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक ताहिर हुसैन के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। ताहिर हुसैन आठवीं पास है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?