
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में महिला और उसकी बेटी का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है। महिला काफी समय से बीमार थी। उसके साथ उसकी दो बेटी रह रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों ने अंगीठी से धुंआ कर आत्महत्या कर लिया। रूम के दीवार पर लिखा था कि अंदर आते ही लाइटर नहीं जलाएं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने देखा कि घर का दरवाजा और सभी खिड़कियां बंद हैं। किसी तरह दरवाजा खोलकर पुलिस के जवान अंदर गए तो देखा कि गैस सिलेंडर खुला हुआ है। वहीं, पास में सुसाइड नोट भी था। पुलिस ने दूसरे रूम में देखा तो पाया कि बेड पर तीन शव पड़े हैं। मृतकों की पहचान मंजू और उसकी दो बेटियां अंशिका व अंकू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 50 साल थी। उसकी दोनों बेटियां वयस्क थी।
कोरोना से हो गई थी महिला के पति की मौत
पुलिस के अनुसार पिछले साल अप्रैल में महिला के पति की कोरोना के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से वह डिप्रेशन में थी। परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। बीमारी के चलते महिला बिस्तर पर पड़ी थी। पुलिसकर्मियों ने कमरे में कुछ जले हुए उपलों को पाया।
यह भी पढ़ें- रात में सफर, दिन में काम, जानें विदेश यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी कैसे बचाते हैं समय
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि तीनों की मौत दम घुंटने के चलते हुई है। आत्महत्या और हादसा दोनों एंगल से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को घटना के बारे में शनिवार रात करीब 9 बजे जानकारी मिली थी। डिप्टी कमिश्नर मनोज ने कहा कि फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा था कि वसंत विहार के वसंत अपार्टमेंट का मकान नंबर 207 अंदर से बंद है। घर के अंदर मौजूद लोग दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।
यह भी पढ़ें- पेट्रोल 9.5 और डीजल 7 रुपए सस्ता, गैस सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी, महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केंद्र का फैसला
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.