
नई दिल्ली. नागरिकता कानून के विरोध और भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर की रिहाई को लेकर शुक्रवार को जोरबाग में विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि हमारे नेता चंद्रशेखर को रिहा किया जाए। इस देश में विरोध प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। वहीं नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध करने आई एक महिला अपने साथ बच्चे को भी लाई थी। मीडिया ने जब कहा कि बच्चों को विरोध प्रदर्शन में नहीं लाना चाहिए। तब उस महिला ने कहा, क्या हुआ। एक दिन ही मरेंगे। लेकिन सरकार को इस काले कानून को वापस लेना चाहिए।
जामा मस्जिद के सामने भी विरोध प्रदर्शन
दिल्ली की जामा मस्जिद के सामने भी नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सैकड़ों की संख्या में लोग विरोध मार्च निकाल रहे हैं। मार्च पीएम आवाज तक जाएगा। पूर्व विधायक शोएब इकबाल का कहना है कि जामा मस्जिद पर आज नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन होगा। समय रहते प्रदर्शन खत्म भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले जुमे से प्रशासन और जनता दोनों ने कुछ ना कुछ सीखा है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.