
सूरत. देश में बलात्कार के एक और दोषी को फांसी की सजा सुनाई गई। गुजरात हाई कोर्ट ने सूरत में 3 साल की बच्ची से रेप फिर हत्या के दोषी अनिल यादव को फांसी की सजा सुनाई है। 14 अक्टूबर 2018 को 3 साल की बच्ची से दरिंदगी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने बिहार के रहने वाले अनिल को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा हत्या का मामला दर्ज किया था।
अक्टूबर में हुई थी दरिंदगी
गुजरात के सूरत शहर में पिछले साल 14 अक्टूबर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी की गई थी। उसके साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दोषी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित रेप और हत्या का केस दर्ज किया था।
सिर पर चोट लगने से हो गया था ब्रेन हेमरेज
बच्ची ने जब दोषी से बचने की कोशिश की थी तो उसके सिर पर बहुत तेज से डंडे से मारा गया। चोट इतनी तेज थी कि बच्ची को ब्रेन हेमरेज हो गया। इसके बाद बच्ची को गला घोंट दिया गया था। सिर पर चोट और दम घुंटने की वजह से बच्ची की मौत हो गई थी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.