
रायपुर. छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए राहुल गांधी रायपुर पहुंचे। यहां साइंस कॉलेज मैदान में राहुल गांधी ने डांस किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मांदर पर थाप दी और लाल टोपी पहने राहुल गांधी डांस करते दिखे।
"
राहुल गांधी ने बिना नाम लिए पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कार्यक्रम में कहा, "चाहे एनआरसी हो या एनपीआर, यह गरीबों पर एक कर है। यह गरीब लोगों पर हमला है, अब गरीब पूछ रहा है कि हमें नौकरी कैसे मिलेगी?" उन्होंने कहा, "भारत की अर्थव्यवस्था सभी धर्म और जातियों के लोगों को साथ लिए बिना नहीं चल सकती है। लोकसभा और विधानसभाओं में सभी भारतीयों की आवाज जबतक सुनी नहीं जाएगी, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था का कुछ नहीं हो सकता है।"
- "पहले दुनिया कहती थी कि भारत और चीन एक रफ्तार से विकास कर रहे हैं, लेकिन अब दुनिया भारत में हिंसा को देख रही है। सड़कों पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है।"
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.