कड़ाके की ठंड के साथ दिल्ली ने ओढ़ ली कोहरे की चादर, 22 ट्रेनें देर, एयरपोर्ट के पास विजिबिलिटी शून्य

Published : Jan 14, 2024, 08:24 AM ISTUpdated : Jan 14, 2024, 08:28 AM IST
Delhi Fog

सार

कड़ाके की ठंड के साथ दिल्ली ने घने कोहरे की चादर ओढ़ ली है। दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनों को देर हुई है। दिल्ली एयरपोर्ट के पास विजिबिलिटी शून्य होने से उड़ानें प्रभावित हुईं हैं। 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को इन दिनों शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाया। एयरपोर्ट के पास विजिबिलिटी शून्य के करीब थी। इससे उड़ानें प्रभावित हुईं हैं। आरके पुरम में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनों को देर हुई है।

विजिबिलिटी शून्य होने के चलते दिल्ली एयरपोर्ट ने पिछली रात फॉग अलार्म जारी किया था। उड़ान भरने वाले लोगों से कहा गया था कि वे अपने फ्लाइट की जानकारी अपने एयरलाइन से लें। इंडिगो ने कहा है कि खराब मौसम के कारण उनकी फ्लाइट शेट्यूल में रुकावट आ सकती है। स्पाइसजेट ने अलर्ट किया कि दिल्ली, अमृतसर, जम्मू, वाराणसी, गोरखपुर, गुवाहाटी, पटना, बागडोगरा और दरभंगा में खराब विजिबिलिटी के चलते उनकी फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं।

विज्ञान विभाग ने जारी की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "बहुत घने कोहरे की परत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश पर फैली हुई है। यात्री बेहद सावधानी से और फॉग लाइट के साथ ही गाड़ी चलाएं।

 

 

पूरे उत्तर भारत में छाया घना कोहरा

इन दिनों पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ ही घना कोहरा छा रहा है। रविवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू संभाग, चंडीगढ़ और असम में बहुत घना कोहरा रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी भी 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई है। मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे की स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मंगलवार तक दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- Delhi Liquor Policy: अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा चौथा समन, 18 जनवरी को किया गया तलब

दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का पहला शीत लहर वाला दिन था। तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शनिवार की रात सबसे ठंडी रात रही। महरौली-गुड़गांव रोड पर दिल्ली के आखिरी गांव आया नगर में तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- संसद का आखिरी बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी के बीच, संसदीय कार्यमंत्री ने किया ऐलान

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा