देवरिया लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी के शशांक मणि त्रिपाठी ने मारी बाजी

Published : Jun 04, 2024, 03:15 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 09:05 PM IST
DEORIA-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

DEORIA Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की देवरिया सीट पर देवरिया सीट से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि ने जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के अखिलेश प्रताप सिंह को शिकस्त दी है। 

DEORIA Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की देवरिया सीट पर देवरिया सीट से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि ने जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के अखिलेश प्रताप सिंह को शिकस्त दी है। शशांक मणि को 504541 मत मिले, जबकि अखिलेश सिंह को 469696 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह शशांक मणि ने 50, 4541 मतों से जीत हासिल की है। बसपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। 

देवरिया लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- रमापति राम त्रिपाठी, भाजपा ने देवरिया लोकसभा चुनाव 2019 जीता था

- 2019 में देवरिया के किंग रमापति राम त्रिपाठी ने 2cr. की प्रॉपर्टी शो की थी

- देवरिया चुनाव 2014 का परिणाम बीजेपी नेता कलराज मिश्र के पक्ष में था

- कलराज मिश्र के पास 2014 के इलेक्शन में कुल संपत्ती 5 करोड़ रु. की थी

- बसपा ने 2009 में देवरिया सीट पर किया कब्जा, विनर थे गोरख प्रसाद जयसवाल

- 10वीं पास गोरख प्रसाद जयसवाल ने 2009 में कुल प्रॉपर्टी 2 करोड़ घोषित की था

- 2004 के चुनाव में देवरिया सीट सपा की थी, मोहन सिंह को जनता ने दिया मौका

- मोहन सिंह ने 2004 के लोकसभा इलेक्शन में 84 लाख की प्रॉपर्टी अनाउंस की थी

नोटः लोकसभा इलेक्शन 2019 में देवरिया सीट पर 1754195 मतदाता थे, जबकि 2014 में 1806926 मतदाता थे। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में देवरिया सीट पर कमल खिलाया था। 580644 वोट पाकर रमापति राम त्रिपाठी ने बसपा प्रत्याशी बिनोत कुमार जयसवाल को हराया था। उन्हें 330713 वोट मिला था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में देवरिया सीट पर कमल खिला था। बीजेपी प्रत्याशी कलराज मिश्र 496500 वोट पाकर सांसद बने। उन्होंने बसपा प्रत्याशी नियाज अहमद को हराया था। उन्हें 231114 वोट मिला था।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मौत ऐसे भी हो सकती है, कुछ सेकंड में ही जिंदगी खत्म, ये Video दिल दहला देगा
Chandra Grahan: ‘ब्लड मून’ की पहली तस्वीर, अलग-अलग शहरों में दिखा चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा