एमडीएच मसाले के मालिक का 98 साल की उम्र में निधन, दिल का दौरा पड़ने से सुबह 5.30 बजे ली अंतिम सांस

Published : Dec 03, 2020, 08:44 AM ISTUpdated : Dec 03, 2020, 09:00 AM IST
एमडीएच मसाले के मालिक का 98 साल की उम्र में निधन, दिल का दौरा पड़ने से सुबह 5.30 बजे ली अंतिम सांस

सार

एमडीएच ग्रुप के मालिक और मसाला किंग के नाम से पहचान बनाने वाले महाशय धर्मपाल गुलाटी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 98 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मपाल गुलाटी का पिछले तीन हफ्ते से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ। सुबह 5:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

नई दिल्ली. एमडीएच ग्रुप के मालिक और मसाला किंग के नाम से पहचान बनाने वाले महाशय धर्मपाल गुलाटी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 98 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मपाल गुलाटी का पिछले तीन हफ्ते से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ। सुबह 5:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था जन्म

MDH ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का जन्म 27 मार्च 1923 को पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था। उनके पिता एमडीएच के संस्थापक महाशय चुन्नी लाल गुलाटी थे। उनका परिवार भारत के विभाजन के दौरान भारत आ गया। परिवार ने कुछ समय अमृतसर में एक शरणार्थी शिविर में बिताया और फिर वे काम की तलाश में दिल्ली चले गए।

दिल्ली के करोल बाग में खोली मसाले की दुकान

दिल्ली में एक बार गुलाटी ने करोल बाग में एक मसाले की दुकान खोली। 1953 में उन्होंने चांदनी चौक में एक दूसरी दुकान किराए पर ली। 1959 में गुलाटी ने महाशिव दी हट्टी की निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए कीर्ति नगर में जमीन खरीदी। 2019 में भारत सरकार ने गुलाटी को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

IndiGo Flight Fare Hike: 6 अक्टूबर से बढ़ेगा Fuel Surcharge, जानें कितना महंगा होगा हवाई सफर
Top 10 News: CEC पर सुप्रीम कोर्ट का रुख, AI फोर्स, इमरान खान का मार्च और IndiGo की 10 खबरें