
नई दिल्ली/लखनऊ. बलिया गोलीकांड केस में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी भी मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। बता दें कि बलिया में एसडीएम और सर्कल ऑफिसर के सामने एक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी।
आरोपी धीरेंद्र का वीडियो वायरल, बताया बेकसूर
गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन इस दौरान उसने एक वीडियो जारी किया। वीडियो में जारी कर उसने खुद को बेकसूर बताया।
धीरेंद्र ने खुद को पूर्व सैनिक संगठन का अध्यक्ष करार दिया। उसने घटना को पूर्व नियोजित करार देते हुए कहा कि आवंटन के लिये बैठक शुरू होते ही उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक व अन्य अधिकारियों से बवाल होने की संभावना जताई थी, लेकिन अधिकारियों ने उसकी बात पर कोई ध्यान नही दिया।
धीरेंद्र ने कहा कि अधिकारियों की मौजूदगी में उसके 80 साल के पिता और भाभी पर हमला किया गया। हमलावर लाठी डंडे और अवैध असलहा लिए हुए थे।
धीरेंद्र ने कहा है कि उसे जानकारी नहीं है कि जयप्रकाश पाल गामा की मौत किसकी गोली लगने से हुई है? धीरेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की सही जांच व न्याय की मांग की है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.