महाराष्ट्र के नए गृहमंत्री होंगे दिलीप पाटिल, आबकारी की कमान शरद पवार के भतीजे को !

Published : Apr 05, 2021, 04:15 PM ISTUpdated : Apr 05, 2021, 04:50 PM IST
महाराष्ट्र के नए गृहमंत्री होंगे दिलीप पाटिल, आबकारी की कमान शरद पवार के भतीजे को !

सार

महाराष्ट्र में हाईकोर्ट के आदेश के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। सुबह से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। 

मुंबई। महाराष्ट्र के नए गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल होंगे। एनसीपी नेता अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद राज्य सरकार की ओर से ​पाटिल को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा सकता है। आज ही बांबे हाईकोर्ट द्वारा निवर्तमान गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई को प्रारंभिक जांच करने का आदेश दिया था, इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। 
सूत्रों की मानें तो अनिल देशमुख के पास मौजूद आबकारी विभाग को शरद पवार के भतीजे अजीत पवार को सौंपा जाएगा तो श्रम विभाग की जिम्मेदारी हसन मुसरिफ को दी जा सकती है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?