यह है हैदराबाद गैंगरेप का वह सबूत, जिसकी वजह से आरोपी तक पहुंची पुलिस, दिशा को मिला न्याय

Published : Dec 08, 2019, 06:02 PM ISTUpdated : Dec 08, 2019, 06:41 PM IST
यह है हैदराबाद गैंगरेप का वह सबूत, जिसकी वजह से आरोपी तक पहुंची पुलिस, दिशा को मिला न्याय

सार

डॉक्टर दिशा से गैंगरेप फिर हत्या केस में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी फ्यूल स्टेशन से पेट्रोल खरीद रहा है। बताया जा रहा है कि इस फुटेज की वजह से ही पुलिस आरोपी तक पहुंची। इसी पेट्रोल को छिड़कर आरोपियों ने दिशा को आग लगा दी थी।

हैदराबाद. डॉक्टर दिशा से गैंगरेप फिर हत्या केस में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी फ्यूल स्टेशन से पेट्रोल खरीद रहा है। बताया जा रहा है कि इस फुटेज की वजह से ही पुलिस आरोपी तक पहुंची। इसी पेट्रोल को छिड़कर आरोपियों ने दिशा को आग लगा दी थी।

"

बोतल लेकर गया था आरोपी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी बोतल लेकर पेट्रोल लेने गया था। वीडियो में दिख भी रहा है कि उसके हाथ में एक खाली बोतल है। घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मी के मुताबिक वारदात वाली रात करीब एक बजे गैंगरेप का आरोपी जोलू शिवा डॉक्टर दिशा की लाश को जलाने के लिए पेट्रोल खरीदने के लिए आया था। आरोपी शिवा के हाथ में दो लीटर की खाली बोतल थी। लेकिन वहां खाली पेट्रोल देने से मना कर दिया।

दूसरी जगह से लिया पेट्रोल
जब एक जगह से जोलू को पेट्रोल नहीं मिला, तब वह पास के दूसरे पेट्रोल पम्प पर गया। वहां पर उसे पेट्रोल मिल गया। पेट्रोल पंप कर्मी ने ही पुलिस को पहला सुराग दिया है। उसी के कहने पर स्केच तैयार की गई, जिसमें जोलू की पहचान हुई। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Viral Video: बेंगलुरु में महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा, सरेआम कैब ड्राइवर को पीटा, पुलिस के सामने भी देती रहीं गालियां
Gaurav Gogoi Pakistan link: क्या है कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का पाकिस्तान लिंक विवाद? अब आगे क्या होगा