टैक्सी स्टैंड पर पड़ा था लावारिस बैग, खोलकर देखा तो अंदर टुकड़ों में पड़ी थी लाश

Published : Dec 08, 2019, 05:24 PM ISTUpdated : Dec 08, 2019, 05:26 PM IST
टैक्सी स्टैंड पर पड़ा था लावारिस बैग, खोलकर देखा तो अंदर टुकड़ों में पड़ी थी लाश

सार

कल्याण स्टेशन पर टैक्सी स्टैंड पर एक काले बैग में इंसान का कटा शव मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की सुबह 4.30 बजे की है, जब दो शख्स लोकल ट्रेन से बैग लेकर उतरे और टैक्सी स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। 

मुंबई. कल्याण स्टेशन पर टैक्सी स्टैंड पर एक काले बैग में इंसान का कटा शव मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की सुबह 4.30 बजे की है, जब दो शख्स लोकल ट्रेन से बैग लेकर उतरे और टैक्सी स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। शरीर का जो हिस्सा मिला है वह कमर के नीचे का है।

पुलिस चेक कर रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया है और आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि वह कटा शव किसका है और उसे वहां छोड़कर भागने वाले लोग कौन हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

TCS Nashik Case: HR हेड का दावा झूठा, फिर क्या थी निदा खान की भूमिका?
Nari Shakti Vandan Act 2026: महिला आरक्षण नोटिफिकेशन के बाद विपक्ष vs सरकार-लोकसभा में नया बवाल