MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • महंगाई का तूफान आने वाला है? राहुल गांधी का बड़ा दावा, बताया कब बढ़ेंगे पेट्रोल, डीजल और LPG के दाम

महंगाई का तूफान आने वाला है? राहुल गांधी का बड़ा दावा, बताया कब बढ़ेंगे पेट्रोल, डीजल और LPG के दाम

Rahul Gandhi Statement on Inflation: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया कि राज्यों के चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल और LPG के दाम बढ़ा दिए जाएंगे। उन्होंने सरकार की नीतियों को दिशाहीन बताया है। 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 21 2026, 07:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : ANI

चुनाव खत्म, रियायत खत्म- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की 'खोखली बयानबाजी' के बीच देश एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, 'जैसे ही राज्यों के चुनाव संपन्न होंगे, सरकार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी करेगी। यह सिर्फ वक्त की बात है।' उनका तर्क है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का बोझ अभी सरकार खुद उठा रही है, लेकिन चुनाव के तुरंत बाद इसे जनता के सिर मढ़ दिया जाएगा।

25
Image Credit : ANI

हर चीज महंगी हो जाएगी- राहुल गांधी

शुक्रवार को भारतीय रुपये में 108 पैसे की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। 4 साल में यह एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। राहुल गांधी के अनुसार, यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि आने वाली तबाही का संकेत है। जब रुपया कमजोर होता है, तो भारत के लिए कच्चा तेल आयात करना महंगा हो जाता है। इससे ट्रांसपोर्टेशन (माल ढुलाई) का खर्च बढ़ेगा, जिससे सब्जी, अनाज और दूध जैसी रोजमर्रा की चीजें महंगी हो जाएंगी। 

Related Articles

Related image1
LPG किल्लत पर राहुल गांधी का अनोखा विरोध, चाय-टोस्ट खाकर जताया गुस्सा-10 तस्वीरों में देखें देश के हालात
Related image2
Iran-Israel-US War: राहुल गांधी के बयान पर CM मोहन यादव का हमला, वैश्विक युद्ध के हालात में PM मोदी पर हल्की भाषा पर जताई आपत्ति
35
Image Credit : ANI

राहुल का जनता से सवाल

राहुल गांधी ने जनता से सीधा सवाल पूछते हुए कहा कि ‘सरकार के पास न दिशा है न रणनीति, अब सवाल यह है कि आपकी थाली में क्या बचेगा?’

45
Image Credit : X

MSMEs और शेयर बाजार का जिक्र

राहुल गांधी ने छोटे और मध्यम उद्योगों (MSMEs) का जिक्र करते हुए कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों और कमजोर रुपए की सबसे पहली गाज इन्हीं छोटे कारोबारियों पर गिरेगी। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों (FIIs) का भारतीय बाजार से पैसा निकालना शेयर बाजार के लिए भी खतरे की घंटी है।

रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी - ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं।

सरकार चाहे इसे “नॉर्मल” बताए, लेकिन हकीकत ये है:

• उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे
• MSMEs को सबसे ज्यादा चोट…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 21, 2026

55
Image Credit : ANI

तबाह हो जाएगी इकॉनमी- कपिल सिब्बल

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी इस पर अपनी बात रखी है। उन्होंने पश्चिम एशिया (ईरान-इजरायल) संकट को भारत के लिए 'टाइम बम' बताया। सिब्बल का कहना है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों (LPG, गैस और क्रूड ऑयल) के लिए पूरी तरह मिडिल ईस्ट पर निर्भर है। अगर ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ता है और सप्लाई चेन टूटती है, तो भारत की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स ठप पड़ सकती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस नुकसान की भरपाई करने में भारत को कई साल लग सकते हैं।

#WATCH | Delhi | Rajya Sabha MP Kapil Sibal says, “The whole argument that is sought to be made is that we are reliant on the US for our trade… But the fact of the matter is, no trade can perish, and no manufacturing can take place in the country without energy. Where does our… pic.twitter.com/FmqRXLNZ2Q

— ANI (@ANI) March 21, 2026

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
राहुल गांधी
राष्ट्रीय समाचार
भारतीय राजनीति
ईरान इजराइल वॉर
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
फरसा वाले बाबा की मौत की 2 थ्योरी, लेकिन सच क्या, डरा देने वाली हैं मथुरा की ये 5 तस्वीरें
Recommended image2
ईरान को समझने में गच्चा खा गए Donald Trump? 10 गलतियां जिसने अमेरिका को जंग में फंसा दिया
Recommended image3
कौन हैं पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर, भगवंत मान लिया इस्तीफा, वजह 12 सेकेंड का Video
Recommended image4
ATM यूजर्स अलर्ट: 01अप्रैल से पैसे निकालना होगा महंगा-क्या खत्म होगी फ्री लिमिट?
Recommended image5
कौन हैं भारत के जिप्सी किंग? जो मालदीव स्पीडबोट हादसे में हो गए लापता, रेमंड ग्रुप चेयरमैन से जुड़े तार
Related Stories
Recommended image1
LPG किल्लत पर राहुल गांधी का अनोखा विरोध, चाय-टोस्ट खाकर जताया गुस्सा-10 तस्वीरों में देखें देश के हालात
Recommended image2
Iran-Israel-US War: राहुल गांधी के बयान पर CM मोहन यादव का हमला, वैश्विक युद्ध के हालात में PM मोदी पर हल्की भाषा पर जताई आपत्ति
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved