MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • ATM यूजर्स अलर्ट: 01अप्रैल से पैसे निकालना होगा महंगा-क्या खत्म होगी फ्री लिमिट?

ATM यूजर्स अलर्ट: 01अप्रैल से पैसे निकालना होगा महंगा-क्या खत्म होगी फ्री लिमिट?

ATM Rules 2026: 01अप्रैल 2026 से ATM नियम बदलते ही क्या आपकी जेब पर बढ़ेगा बोझ? UPI कैश निकासी अब फ्री लिमिट में गिनेगी-क्या जल्दी खत्म होगी आपकी मुफ्त ट्रांज़ैक्शन? निकासी सीमा घटी या बदली रणनीति? जानिए ये बदलाव राहत हैं या नया खर्च!

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 21 2026, 03:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Getty

ATM Rules Change 2026: 1 अप्रैल 2026 से देश के कई बड़े बैंक ATM इस्तेमाल के नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होते ही ये नए नियम लागू होंगे। इन बदलावों का सीधा असर आपके पैसे निकालने के तरीके और जेब पर पड़ सकता है। अगर आप अक्सर ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

27
Image Credit : Getty

UPI से कैश निकालना अब फ्री नहीं रहेगा?

प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक HDFC बैंक ने बड़ा बदलाव किया है। अब ATM से UPI के जरिए कैश निकालने की सुविधा अलग नहीं मानी जाएगी। यानी, जो फ्री ट्रांज़ैक्शन हर महीने मिलते हैं, उसी में UPI कैश विड्रॉल भी गिना जाएगा। इसका मतलब साफ है-अगर आपने ज्यादा बार UPI से कैश निकाला, तो जल्दी ही आपकी फ्री लिमिट खत्म हो सकती है।

Related Articles

Related image1
घर के पुराने जूते-चप्पल बनेंगे ATM! ऑनलाइन बेच कर ऐसे कमाएं हजारों रुपये
Related image2
LPG ATM: अब गैस सिलेंडर भी मिलेगा ATM से! 2 मिनट में घर ले जाएं भरा सिलेंडर
37
Image Credit : Getty

फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कितना देना होगा चार्ज?

अगर आप हर महीने मिलने वाली मुफ्त ट्रांज़ैक्शन सीमा पार कर जाते हैं, तो हर अतिरिक्त ट्रांज़ैक्शन पर 23 रुपये का चार्ज देना होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें टैक्स अलग से जुड़ सकता है। अभी तक ज्यादातर ग्राहकों को अपने बैंक के ATM से 5 बार फ्री ट्रांज़ैक्शन मिलते हैं, जबकि दूसरे बैंकों के ATM से मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 बार मुफ्त सुविधा मिलती है।

47
Image Credit : Getty

PNB ग्राहकों के लिए क्या बदला है?

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने डेबिट कार्ड यूज़र्स के लिए पैसे निकालने की लिमिट में बदलाव किया है। अब ग्राहक अपने कार्ड के हिसाब से रोजाना 50,000 रुपये से लेकर 75,000 रुपये तक ही कैश निकाल पाएंगे। पहले कुछ कार्ड्स पर 1 लाख रुपये तक की लिमिट थी, जिसे अब कम कर दिया गया है। बैंक का कहना है कि यह कदम सुरक्षा और रिस्क मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है।

57
Image Credit : Getty

क्या QR कोड से भी अब ATM जैसा कैश निकलेगा?

Jio Payments Bank ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसमें ग्राहक QR कोड स्कैन करके UPI के जरिए कैश निकाल सकते हैं। इसके लिए ATM की जरूरत भी नहीं होगी। आप सिर्फ QR कोड स्कैन करेंगे, UPI ऐप से पेमेंट कन्फर्म करेंगे और बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट से कैश ले सकेंगे। यह डिजिटल बैंकिंग की तरफ एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

67
Image Credit : Getty

क्या ये बदलाव आपकी जेब पर असर डालेंगे?

इन नए नियमों का असर सीधे तौर पर ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है। अगर आप बार-बार ATM से पैसे निकालते हैं या UPI कैश विड्रॉल ज्यादा करते हैं, तो आपको अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने बैंक की लिमिट और नियमों को समझें और उसी हिसाब से ट्रांज़ैक्शन करें।

77
Image Credit : Getty

ग्राहकों को क्या सावधानी रखनी चाहिए?

  • महीने में कितनी बार कैश निकाल रहे हैं, इस पर नजर रखें।
  • फ्री ट्रांज़ैक्शन लिमिट का सही इस्तेमाल करें।
  • UPI कैश विड्रॉल को भी लिमिट में गिना जाएगा, इसे ध्यान में रखें।
  • जरूरत के हिसाब से ही ATM का इस्तेमाल करें।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन हैं भारत के जिप्सी किंग? जो मालदीव स्पीडबोट हादसे में हो गए लापता, रेमंड ग्रुप चेयरमैन से जुड़े तार
Recommended image2
दिल्ली के उत्तम नगर में कैसे हैं हालात? 5 ताजा तस्वीरों में देखिए कैसे मनाई जा रही है ईद
Recommended image3
मथुरा हिंसा की 7 फोटो और 4 Video, गौ सेवक फरसा बाबा की मौत के बाद क्या हुआ? भड़के CM योगी
Recommended image4
एक औरत और दो मर्द, करोड़ों में एक है बिहार की ये तस्वीर, लोग बोले-गजब ही कर डाला
Recommended image5
क्या सच में 3,000 यूक्रेनी पूर्वोत्तर भारत में छिपे हैं? PIB Fact‑Check में मिला चौंकाने वाला जवाब
Related Stories
Recommended image1
घर के पुराने जूते-चप्पल बनेंगे ATM! ऑनलाइन बेच कर ऐसे कमाएं हजारों रुपये
Recommended image2
LPG ATM: अब गैस सिलेंडर भी मिलेगा ATM से! 2 मिनट में घर ले जाएं भरा सिलेंडर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved