TV डिबेट के दौरान बार-बार सीने पर रख रहे थे हाथ, जानिए कैसे हुई कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की मौत

नई दिल्ली. कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। राजीव की मौत के बाद सोशल मीडिया पर सवाल पूछा जा रहा है कि उन्हें अटैक कैसे आया? उनकी मौत की वजह क्या है? राजीव त्यागी का इलाज करने वाले डॉक्टर ने खुद इस सवाल का जवाब दिया।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 13, 2020 5:11 AM IST

नई दिल्ली. कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। राजीव की मौत के बाद सोशल मीडिया पर सवाल पूछा जा रहा है कि उन्हें अटैक कैसे आया? उनकी मौत की वजह क्या है? राजीव त्यागी का इलाज करने वाले डॉक्टर ने खुद इस सवाल का जवाब दिया।

शाम 5 बजे टीवी डिबेट कर रहे थे, तभी आया अटैक
दरअसल, शाम के करीब 5 बजे राजीव त्यागी एक टीवी डिबेट में थे। घर पर भी कैमरा लगा था और वह अपने घर में बैठकर बेंगलुरु हिंसा में काग्रेस का पक्ष रख रहे थे। इसी दौरान उन्हें अटैक आया। वह वहीं पर गिर पड़े।

45 मिनट तक की गई बचाने की कोशिश
राजीव त्यागी के गिरने के बाद परिवार के लोग उन्हें कौशांबी के यशोदा हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टर्स ने 45 मिनट तक बचाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। 

6.30 बजे हॉस्पिटल ले जाया गया
यशोदा हॉस्पिटल के डॉक्टर के मुताबिक, राजीव त्यागी डिबेट के दौरान ही अचानक कोलाप्स कर गए थे। बेहोश देखकर घरवालों ने उन्हें कार्डियक मसाज और सीपीआर दिया। इसके बाद करीब 6.30 बजे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 

राजीव त्यागी का बीपी और पल्स नहीं था
हॉस्पिटल पहुंचने पर राजीव त्यागी रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे थे। बीपी और पल्स भी नहीं था। इसके बाद अडवांस कार्डियक लाइफ केयर प्रोटोकॉल के तहत उनका इलाज शुरू हुआ। 

डिबेट में बार-बार सीने पर हाथ रख रहे थे राजीव
डिबेट के दौरान राजीव त्यागी बार-बार अपने सीने पर हाथ रख रहे थे और पानी पी रहे थे। राजीव त्यागी के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

Share this article
click me!