रसोई गैस के दाम 1000 रुपए के पार, अब 3.50 रुपए और बढ़कर मिलेगा LPG सिलेंडर

Published : May 19, 2022, 11:33 AM ISTUpdated : May 19, 2022, 11:57 AM IST
रसोई गैस के दाम 1000 रुपए के पार, अब 3.50 रुपए और बढ़कर मिलेगा LPG सिलेंडर

सार

रसोई गैस की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई। इसके साथ ही सिलेंडर की कीमत अब 1000 रुपए को पार कर गई है। बता दें कि मई महीने में यह रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 7 मई को 50 रुपए बढ़ाए गए थे। 

LPG Cylinder Price Today: रसोई गैस सिलेंडर के दाम गुरुवार को एक बार फिर बढ़ा दिए गए। 19 मई को पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत साढ़े 3 रुपए बढ़ा दी। इसके साथ ही अब रसोई गैस की कीमत 1003 रुपए हो गई है। दूसरी ओर, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी 8 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। मई महीने में यह दूसरा मौका है, जब रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है। बता दें कि इससे पहले इसी महीने 7 मई 2022 को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थी। 

साल भर में 194 रुपए बढ़ गई कीमत : 
दिल्ली में एक साल पहले यानी 19 मई 2021 को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 809 रुपए थी, जो अब बढ़कर 1003 रुपए हो चुकी है। यानी पिछले एक साल के दौरान रसोई गैस के दाम में 194 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म की जा चुकी है। बता दें कि अब दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला रसोई गैस का सिलेंडर 1003 रुपए पर मिलेगा। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 1029 रुपए, जबकि चेन्नई में 1018 रुपए होगी। देश के ज्यादातर शहरों में सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए से ज्यादा होगी। 

कॉमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा :
7 मई को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में जहां 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर को 10 रुपए सस्ता किया गया था। लेकिन गुरुवार 19 मई को इसकी कीमतें भी 8 रुपए बढ़ा दी गई हैं। अब दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 2355 रुपए, मुंबई में 2306 रुपए, कोलकाता में 2454 रुपए, और चेन्नई में 2507 रुपए का मिलेगा। बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड का भाव 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है, जिसके चलते दुनियाभर में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में रसोई गैस की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें : 
मजदूर दिवस पर महंगाई की मार, 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 102 रुपए बढ़े, एटीएफ भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर
किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर से रसोई गैस रिफिल लेने की सुविधा जल्द, इन शहरों में लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए